बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 6 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 6 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 7 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 7 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 7 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 7 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 7 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 8 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 8 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 8 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 8 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 8 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 9 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 9 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राजनीति

महाराष्ट्र सियासत : शरद पवार युग समाप्त… देवेंद्र फडणवीस लेंगे 2 जुलाई से पहले शपथ… एकनाथ गुट बना रहा यह प्लान…

इम्पैक्ट डेस्क.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस कल तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। फिलहाल भाजपा कोर कमिटी की बैठक फडणवीस के आवास पर चल रही है और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर लीडर मौके पर पहुंचे हैं। इस बैठक में गिरीश महाजन और महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी सीटी रवि भी शामिल हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। दरअसल भाजपा की प्लानिंग यह है कि 1 जुलाई तक ही शपथ का कार्यक्रम पूरा हो जाए क्योंकि 2 जुलाई से हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हिस्सा ले सकते हैं। 

इसलिए भाजपा की यह प्लानिंग है कि मीटिंग से पहले ही महाराष्ट्र में सरकार गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इस बीच गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है, नई सरकार के गठन तक वह कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम संभालते रहेंगे। वहीं शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की मीटिंग गोवा के ताज होटल में चल रही है। हालांकि एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा के साथ मंत्री पदों को लेकर जो अटकलें लग रही हैं, वे गलत हैं। उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, ‘भाजपा के साथ हमारी कोई बात नहीं हो रही है कि किसे कौन सा मंत्री पद मिलेगा। इस बारे में जल्दी ही बात होगी। तब तक मंत्रियों की किसी लिस्ट या फिर अफवाहों पर यकीन न करें।

बता दें कि इससे पहले सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली थी कि भाजपा 29 मंत्री पद अपने पास रख सकती है। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे गुट को दिए जा सकते हैं। इनमें से 8 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं और 5 लोगों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। यही नहीं चर्चा तो एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी थी, लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। देवेंद्र फडणवीस पहले ही भाजपा के विधायक दल के नेता हैं। ऐसे में उन्हें अधिकार है कि वह पार्टी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकें। हालांकि इस बैठक के बाद भाजपा की सहयोगियों के साथ भी एक मीटिंग हो सकती है।

राउत बोले- चुनाव में सिखाएंगे धोखेबाजों को सबक

इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि हम चुनाव में उन लोगों को सबक सिखाएंगे, जिन्होंने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफे से पार्टी भावुक हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दिया, तो हम भावुक हो गए थे। सभी लोग उद्धव ठाकरे पर भरोसा करते हैं, हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उनपर भरोसा है।