Big news

दुनिया में कितने यहूदी, सबसे कम किस धर्म के लोग… कितने हैं मुसलमान और ईसाई…

इंपेक्ट डेस्क.

World Population: हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया है। इस खूनी संघर्ष के बीच राय भी धार्मिक आधार पर बंटी नजर आ रही है। हालांकि, फिलिस्तीन यानी इस्लामिक देश और यहूदी आबादी वाले इजरायल के बीच संघर्ष का किस्सा काफी पुराना है। अगर संख्या के लिहाज से देखें, तो इस्लाम मानने वालों की तुलना में यहूदी बेहद कम हैं। 

कितनी आबादी
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 15 नवंबर 2022 को दुनिया ने 800 करोड़ की जनसंख्या का आंकड़ा पार कर लिया था। 700 से 800 तक पहुंचने में दुनिया को करीब 12 सालों का समय लगा। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 900 करोड़ की आबादी पहुंचने तक लगभग 15 सालों का समय लगेगा। वर्ल्डोमीटर के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की आबादी 806 करोड़ से ज्यादा है।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत है। दूसरे पायदान पर चीन और तीसरा देश अमेरिका है।
किसकी कितनी हिस्सेदारी
कहा जाता है कि दुनिया की 85 फीसदी लोग धर्म को अपनी पहचान बनाते हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यु के आंकड़े बताते हैं कि इस मामले में सबसे ऊपर ईसाई धर्म के फॉलोअर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर इस्लाम को मानने वाले और तीसरे स्थान पर हिंदू धर्म के लोग हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में यहूदी 7वें स्थान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 के लिए अनुमान के हिसाब से दुनिया में ईसाई धर्म को मानने वाले 2.38 बिलियन यानी करीब 238 करोड़ हैं। जबकि, इस्लाम धर्म के फॉलोअर्स 191 करोड़ हैं। हिंदू धर्म को 116 करोड़ लोग मानते हैं। बौद्ध 50.7 करोड़ हैं। अन्य धर्मों की संख्या 6.1 करोड़ और यहूदी 1.46 करोड़ हैं।
तेजी से बढ़ रहा है इस्लाम
Pew Research Center की 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2050 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी 280 करोड़ पहुंच सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल वैश्विक आबादी की तुलना में मुस्लिम आबादी के दोगुनी तेजी से बढ़ने के आसार हैं।

भारत में कितने मुसलमान

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सदन में बताया था, ‘2011 जनगणना के अनुसार, मुस्लिम आबादी 17.22 करोड़ थी, जो देश की आबादी का 14.2 फीसदी थी। टेक्निकल ग्रुप ऑन पॉप्युलेशन प्रोजेक्शन की जुलाई 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में देश की आबादी 138.82 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया था। 2011 सेंसस की तरह उसी अनुपात 14.2 फीसदी को लागू करते हुए 2023 में मुस्लिम आबादी 19.75 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है।

भारत में अन्य धर्म
2011 में हुए अंतिम सेंसस के अनुसार, भारत में हिंदू आबादी 96.63 करोड़ थी। जबकि, मुसलमानों की संख्या 17.22 करोड़ थी। देश में ईसाई 2.78 करोड़, सिख 2.08 करोड़, बौद्ध 0.84 करोड़, जैन 0.45 करोड़, अन्य 0.79 करोड़ थी।

error: Content is protected !!