शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 21 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 27 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 35 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 37 मिनट पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 52 मिनट पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 52 मिनट पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 1 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 1 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 2 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 2 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 3 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 3 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 3 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान
खेल

भारतीय कुश्ती के लिए खुशखबरी… वर्ल्ड रेसलिंग ने WFI पर लगा प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली
विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने भारत पर लगाया गया अस्थाई निलंबन हटा दिया है। लेकिन साथ ही राष्ट्रीय महासंघ को निर्देश दिया है कि वह प्रदर्शनकारी पहलवानों बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के खिलाफ भेदभावपूर्ण कारवाई नहीं करे। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के समय पर चुनाव नहीं करा पाने के कारण यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने पिछले साल 23 अगस्त को उसे निलंबित कर दिया था।

किसी भी पहलवान के साथ भेदभाव नहीं

विश्व संस्था ने बयान में कहा,‘यूडब्ल्यूडब्ल्यू ब्यूरो की निलंबन की समीक्षा करने और अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए 9 फरवरी को बैठक हुई और सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद निलंबन हटाने का फैसला किया गया।’ बयान में कहा गया है,‘डब्ल्यूएफआई को तुरंत ही यूडब्ल्यूडब्ल्यू को लिखित गारंटी देनी होगी कि डब्ल्यूएफआई की सभी प्रतियोगिताओं विशेष कर ओलिंपिक खेलों के ट्रायल्स और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बिना किसी भेदभाव के पहलवानों का चयन किया जाएगा।’

बयान के अनुसार,‘जिन खिलाड़ियों के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा उनमें वह तीन पहलवान भी शामिल है जिन्होंने पूर्व अध्यक्ष (बृजभूषण शरण सिंह) के कथित गलत कामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।’ पिछले साल दिसंबर में डब्ल्यूएफआई के चुनाव कराए गए थे जिसमें पूर्व अध्यक्ष के करीबी संजय सिंह को नया प्रमुख चुना गया था।
 

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुशती महासंघ को किया था निलंबित

खेल मंत्रालय ने हालांकि राष्ट्रीय खेल संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर कुछ दिन बाद ही महासंघ को निलंबित कर दिया था। इसके बाद देश में कुश्ती के संचालन के लिए तदर्थ समिति गठित की गई थी। डब्ल्यूएफआई ने हालांकि खेल मंत्रालय के फैसले को नामंजूर कर दिया था। उसने मंगलवार को विश्व संस्था के फैसले का स्वागत किया।

संजय सिंह ने पीटीआई से कहा,‘तदर्थ समिति का अब कोई महत्व नहीं रह गया है क्योंकि हमें विश्व संस्था से मान्यता मिल गई है। यह ओलिंपिक वर्ष है और हम जल्द ही ट्रायल्स आयोजित करेंगे। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं कि किसी भी पहलवान का भविष्य खराब ना हो।’

संजय सिंह प्रदर्शनकारी पहलवानों को लिखेंगे लेटर

डब्ल्यूएफआई के एक अन्य सूत्र ने कहा कि किसी भी पहलवान के खिलाफ भेदभाव नहीं किया जाएगा और संजय सिंह सुलह करने के लिए प्रदर्शनकारी तीनों पहलवानों को जल्द ही पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा,‘हमें इन तीनों पहलवानों से कोई शिकायत नहीं है।’ पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद भारतीय महासंघ को निलंबित कर दिया गया था।