Big newsDistrict Dantewada

दंतेवाड़ा : भारतीय जीवन बीमा निगम में नही हुआ ध्वजारोहण… कलेक्टर नंदनवार ने अपर कलेक्टर को दिए जांच के निर्देश…

इम्पैक्ट डेस्क.

दन्तेवाड़ा। जिला मुख्यालय के भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में आजादी के 75वे वर्षगाँठ पर ध्वजारोहण नही किये जाने से आम जनों में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने जीवन बीमा निगम के प्रबंधक के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
15 अगस्त 2022 जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था। न केवल शासकीय कार्यलय बल्कि घर घर तिरंगा का आह्वान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। पूरा देश आजादी के महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा था उसी दौरान दन्तेवाड़ा भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में शाखा प्रबंधक द्वारा ये कहते हुए ध्वजारोहण से मना कर दिया गया कि मुख्यालय से इस बाबत रेंटल कार्यालयों के लिये आवंटन नही दिया जाता। शाखा प्रबंधक के इस निर्णय से एल आई सी के कर्मचारियों में भी नाराजगी दिखी। दबी जुबान से बीएम के तुगलकी फरमान से सभी कर्मचारी निंदा कर रहे थे। इस बात की खबर जैसे ही कलेक्टर विनित नन्दनवार को लगी उन्होंने तत्काल अपर कलेक्टर को एल आई सी कार्यालय वस्तु स्थिति जानने के लिये भेजा। मिली जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर ने बीएम से स्पष्टीकरण मांगा है।
विदित हो कि भारतीय जीवन बीमा निगम का योगदान देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने काफी अहम है। पिछले 30-32 सालों में आवंटन के अभाव में कभी भी राष्ट्रीय ध्वज नही फहराए जाने की बात सामने नही है। मगर आजादी के अमृत महोत्सव में बीएम की मूर्खता पूर्ण निर्णय से नगरवासियों में खासी नाराजगी है। लोगो ने जिला प्रशासन से बीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!