District Dantewada

कम्युनिटी रेडियो : आवाज से बदलेगी लोगों की जिंदगी…
सामुदायिक रेडियो स्टेशन से अपने-अपने समुदाय की भाषाओं को देगी प्राथमिकता…

इंपेक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में शासन की महत्वकांक्षी योजना कम्युनिटी रेडियो समुदाय को और यहां की स्थानीय प्रतिभा को नया आवाज देने जा रही है। समुदाय के लिए संचालित रेडियो स्टेशन की स्थापना की जा रही है। जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र के विकास कार्य किए जा रहे हैं, इससे लोगों के जीवन में गुणात्मक सुधार आया है। दंतेवाड़ा जिला जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यह क्षेत्र पुरातात्विक स्थलों एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है इस क्षेत्र की पुरातात्विक स्थलों संस्कृति लोक नृत्य लोक गीत के संरक्षण एवं संवर्धन और प्रशासन की समस्त योजनाओं को हितग्राहियों तक प्रसारित करने के लिए कम्युनिटी रेडियो की स्थापना की जा रही है। जिसमें लोकगीतों के माध्यम से न सिर्फ संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, बल्कि समस्त शासकीय योजनाओं का स्थानीय भाषा हल्बी, गोंड़ी बोली में प्रसारित कर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। स्थानीय कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मौसम से संबंधित समस्त विषयों का प्रसारण किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों का और किसानों का आपसी संपर्क बहुत ही कम हो पाता है लेकिन अब कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की की स्थापना से किसानों को फसलों से सबंधित उन्नत तकनीकों से सबंधित नवीनतम जानकारी पहुंचाने में आसानी होगी। साथ ही किसान कृषि सबंधित विषयों पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


कम्युनिटी रेडियो ग्रामीणों इलाक़ों के लोगों से जुड़ने, उनके लोकसंस्कृति को जानने का अच्छा अवसर है। कम्युनिटी रेडियो से धीरे-धीरे क्षेत्र में बदलाव आएगा और विकास में स्थानीय लोगों को शामिल करेगा। महामारी के इस दौर में प्रशासन की पहल पर लोगों तक जानकारी पहुंचाने में कम्युनिटी रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यधारा से ओझल लोगों के लिए यह क्रांति से कम नहीं. आपदा हो या जनजागरूकता, कम्युनिटी रेडियो सूक्ष्म स्तर पर निभाएगी अहम भूमिका। जिसके लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से 90.4 की फ्रीक्वेंसी प्राप्त हुई है। सामुदायिक रेडियो समुदायों को सशक्त बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। यही कारण है कि सरकार सामुदायिक रेडियो की स्थापना करने के लिए बल दे रही है।

error: Content is protected !!