State News

छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण नेता UP में संभालेंगे चुनाव की कमान, पार्टी ने सरोज पांडे को बनाया सह प्रभारी… पांच राज्यों के प्रभारी बदले गए…

Impact desk.

छत्‍तीसगढ़ के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं की पूछ बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं की पूछ बढ़ गई है। भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डाक्‍टर सरोज पांडे को उत्तर प्रदेश चुनाव में सह प्रभारी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को मैदान में उतारा था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव संचालन करने वाली टीम की घोषणा की। इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।इसके साथ ही सह प्रभारी के रूप में सरोज पांडे के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शोभना करणदलाजे, विवेक ठाकुर और अन्नपूर्णा देवी को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे को बनाया सह प्रभारी, बता दें कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को भी इससे पहले चुनाव के लिए मैदान में उतारा था।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों की नज़र ब्राह्मण वोटरों पर है। यही कारण है कि बसपा और सपा ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं। कांग्रेस ने छह महीना पहले ही ब्राह्मण नेता राजेश तिवारी को उत्तर प्रदेश में प्रभारी सचिव बनाया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी बूथ स्तर के मैनेजमेंट पर काम कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी निभाने वाली सरोज पांडे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले सरोज को महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!