Breaking News

CGIMPACT LIVE : पीएम मोदी की मौजूदगी में विष्णुदेव के शपथ ग्रहण समारोह का ताज़ा हाल…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।LIVE

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह स्थल में लगातार भीड़ जुट रही है। मीडियाकर्मियों का दल कैमरा लेकर मंच की ओर ताक रहा है।

दूर दराज़ के गाँव से लोगों का हुजूम कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने लगा है। मंच पर लोक गीत का गायन चल रहा है।

 

लोग प्रधानमंत्री के आगमनों का इंतज़ार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मंच पर पहुंचने से पहले करीब 15 मिनट तक यहाँ चुनिंदा नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। संभव है वहीं डिप्टी सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।

यह ख़बर लगातार अपडेट होगी रिफ़्रेश करते रहें अपडेट के साथ जुड़े रहें…

छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम होंगे पर किसे यह ज़िम्मेदारी दी जाएगी यह अब तक स्पष्ट नहीं है। दोपहर 1 बजे अपडेट

सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रवेश के लिए अनेक द्वार बनाए गए हैं।

भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं की संख्या बहुत ज़्यादा है।

मंच पर सभी की निगाहें लगीं हैं। लोग यह देखना चाह रहे हैं कि कितने लोगों को पीएम के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा। कुछ कुर्सी हटाने के बाद फिर से रख दी गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर हिस्सा लेने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।

live

error: Content is protected !!