सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
District Raipur

CG : नितिन गडकरी ने भूपेश बघेल से कहा, ‘छत्तीसगढ़ में एक लाख करोड़ की रोड 2024 तक बनाऊंगा आप तो बस…’

इंपैक्ट डेस्क.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी. केन्द्रीय मंत्री ने 9 हजार 240 करोड़ रुपये की लागत की कुल 1 हजार 17 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया. इसके साथ ही ओवरब्रिज निर्माण का भी शिलान्यास किया. राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गडकरी जी का कई बार कार्यक्रम बना वर्चुअल रूप में, लेकिन हम चाहते थे कि वो ऐसे रायपुर आएं, बड़ी कृपा पूर्वक उन्होंने समय दिया. जितनी समझ सड़कों के बारे में, कनेक्टिविटी के बारे में वो रखते हैं वो विरले ही राजनेता रखते हैं. आज जो भी देश में समय बच रहा है, चाहे फ्लाई ओवर का निर्माण हो उनका ही योगदान है, वो केवल मंत्री ही नहीं बल्कि अच्छे वक्ता भी हैं. अच्छे लेखक के साथ अच्छे गृहस्थ भी हैं, उन्हें सुनना एक बड़ा सौभाग्य है.

जो मांगा वो मिला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नितिन गडकरी से कहा कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग 3234 किलो मीटर है. मैंने जो मांगे की उसे आपने स्वीकृति दी. उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद. राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि की आवश्यकता होती है. वन विभाग की अनुमति भी चाहिए होती है. इसके लिए मैंने हाई पावर कमेटी घोषित की है. बलौदा बाजार रोड को फोर लेन कर दिया जाए, कोरिया से सुकमा तक राम वन गमन पथ को एक हजार किलोमीटर तक जोड़ दिया जाए, आपकी जो कार्य करने की शैली है, जो काम करना है उसे तत्काल हां करते हैं, आपकी सफगोई सब जानते हैं.

गडकरी ने कहा आप तो बस…
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 9240 करोड़ रुपए लागत की 33 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास किया. केंद्रीय मंत्री गड़करी ने कार्यक्रम में कहा कि देश की सबसे बड़ी संपत्ति छत्तीसगढ़ में है. किसी भी देश का यदि विकास बढ़ाना है तो उसमें चार बातें होनी जरूरी है. मेरा विश्वास है बिजली, पानी, कम्युनिकेशन है तो विकास की दर बढ़ेगी. छत्तीसगढ़ सरकार से कहता हूं कि एक लाख करोड़ की रोड 2024 तक बनाऊंगा. आप बस आप फॉरेस्ट और लैंड क्लियरेंस जल्दी कर दीजिए.