Crime

CG : चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या… पति ने बोरा सिलने वाले सूजे से गोद दिए नाजुक अंग, नहीं मरी तो घोंटा गला…

इम्पैक्ट डेस्क.

बालोद में एक युवक ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बोरा सिलने वाले सूजे से पत्नी के शरीर और नाजुक अंगों पर वार किए। इसके बाद गला घोंटकर उसे मार डाला। महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो मामला खुला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

दो दिन पहले घर में मिला था महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, लोहारा क्षेत्र के ग्राम खेरथा बाजार में 16 जनवरी को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला का शव उसके ही घर में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो महिला की पहचान तीजन बाई प्रजापति (40) पत्नी फगनूराम प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। 

शराब पीने का आदी है आरोपी
साथ ही यह भी सामने आया कि महिला के शरीर पर कई जगह नुकीली चीज से वार किए गए थे। इस पर पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और संदेह होने पर महिला के पति फगनूराम को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो फगनूराम ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी है। उसे तीजन बाई के चरित्र पर संदेह था। इसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था। 

error: Content is protected !!