ElectionState News

CG भाजपा की अधिकृत सूची जारी…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 69 में से 64 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आचार संहिता लागू होने के बाद बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 64 प्रत्याशियों के नाम है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें पाटन सीट से सांसद विजय बघेल को उतारा गया है। इसी सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं।

आज जारी की गई अधिकृत सूची कई दिनों से सोशल मीडिया में तैर रही थी। बस्तर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, केदार कश्यप और लता उसेंडी को दुबारा मौका दिया गया है। दंतेवाड़ा में ज़िला अध्यक्ष चैतराम अटामी और चित्रकोट में नए चेहरे विनायक गोयल को अवसर दिया है। कोंटा में सोयम मुका की तपस्या सफल हुई है। केशकाल में आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए नीलकंठ टेकाम को टिकट दे दी गई है।

जगदलपुर की सीट पर संगठन के किरण देव को टिकट मिल गई है। यहां संतोष बाफना को दुबारा मौक़ा नहीं मिला है।

सांसद रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से और गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से टिकट दी गई है। वहीं सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी अब तक 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सिर्फ 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम बाकी है।

साजा सीट से ईश्वर साहू को टिकट दिया गया है। ईश्वर साहू बिरनपुर हिंसा के पीड़ित हैं जिन्होंने अपना बेटा खोया है। वहीं गुरु खुशवंत सिंह को बीजेपी आरंग से चुनाव मैदान में उतार रही है।

error: Content is protected !!