Accident

CG : बड़ी ख़बर : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चों की मौत, 7 गंभीर… इलाज के लिए सभी को ले जाया गया अस्पताल… मुख्यमंत्री ने बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया…

इम्पैक्ट डेस्क.

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से इस वक्त भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 5 स्कूली बक्सों की मौत हो गई है। वहीं 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर-कांकेर के बीच कोरर के पास यह भीषण हादसा हुआ है। यहां ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुँच गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले के कोरर के पास सड़क दुर्घटना में पांच स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 5 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।

error: Content is protected !!