सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 4 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
job

CG : इस सूबे में निकलीं 10 हजार नौकरियां… बस करना होगा ये काम…

इम्पैक्ट डेस्क.

अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कई राज्यों में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। कमोबेश ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ का है। जहां सरकार ने इस मुद्दे से निपटने की तैयारी कर ली है। सूबे की सरकार ने घोषणा की है कि वह शिक्षा महकमे में 10 हजार से अधिक नौकरियां देगी। यह घोषणा स्वयं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है।  

कब शुरू होगी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया? 

छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की है कि वह जल्द ही राज्य के स्कूलों में 10,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार शाम को राज्य विधानसभा में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। बघेल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट (सप्लीमेंट्री बजट) के मांग प्रस्तावों पर हुई बहस का जवाब देते हुए यह इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। राज्य में विभिन्न सरकारों के द्वारा 1998 से अब तक 14,000 शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। 

तीन मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर में कैंसर संस्थान भी खुलेगा

बघेल ने कहा कि पशुओं के इलाज के लिए जल्द ही 163 चल पशु चिकित्सा इकाइयां शुरू की जाएंगी, जिसके लिए अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। अनुपूरक बजट में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के संचालकों को सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत डीलर मार्जिन राशि 266 करोड़ रुपये, अनुसूचित और सामान्य क्षेत्रों में चना वितरण के लिए 100 करोड़ रुपये, कोरबा, कांकेर और महासमुंद में मेडिकल कॉलेजों और बिलासपुर में एक कैंसर संस्थान के लिए निर्माण कार्य और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

‘देवगुडी’ और ‘घोटुल’ के लिए 25.50 करोड़ का प्रावधान

वहीं, आदिवासी क्षेत्रों में ‘देवगुडी’ और ‘घोटुल’ की स्थापना के लिए 25.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। देवगुडी आदिवासियों के पूजा स्थल हैं, जबकि घोटुल एक परंपरा है जिसके अनुसार युवा लड़के और लड़कियां घोटुल नामक स्थान पर कोई भी त्योहार मनाने आते हैं और वे वहां अपना जीवन साथी चुनने के लिए स्वतंत्र होते हैं।