Big news

Big news

चंद्रयान-3 : स्माइल प्लीज, रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की पहली तस्वीर ली… नेविगेशन कैमरे में कैद हुआ नजारा…

इम्पैक्ट डेस्क. चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की तस्वीर ली है। इसरो ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा ‘स्माइल प्लीज!’ इसरो ने बताया कि रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा ने यह तस्वीर ली है। इस खास कैमरे को लैबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है। इसरो ने बताया कि रोवर प्रज्ञान ने 30 अगस्त को भारतीय समयनुसार सुबह 7.35 बजे यह तस्वीर खींची। रोवर ने की चांद पर सल्फर होने की पुष्टिइसरो का चंद्रयान-3 मिशन लगातार चांद से जुड़ी रोचक जानकारियां भेज

Read More
Big news

CG : सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक भर्ती में बीएड वालों की काउंसलिंग पर लगी रोक हटाई…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों के 6500 पदों पर भर्ती के मामले में बीएड अभ्यर्थियों को फौरी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और अंतिम चयन सूची जारी करने पर हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक को हटा दिया है। शीर्ष कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुआ कहा कि इस स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया में बाधा पैदा करना सही नहीं होगा। हालांकि जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया

Read More
Big news

इकलौते शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर तीनों बहनों ने बांधी राखी… आंखों से छलके आंसू… 21 साल की उम्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ था निशांत…

इम्पैक्ट डेस्क. हांसी के गांव ढंढेरी में अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी बांधी तो बहनों आंखों से आंसू छलक आए। बहनाें ने अपने भाई की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा हमें हर बार निशांत जैसा भाई ही देना। पिछले वर्ष 11 अगस्त 2022 रक्षा बंधन के दिन राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए निशांत मलिक शहीद हो गए थे। तीनों बहनों के इकलौते भाई पिछले रक्षाबंधन पर बहनों से दूर चला गया था। 40 के करीब आतंकवादियों को मौत के घाट

Read More
Big news

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर। इसी साल के अंंत छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है और इस चुनावी साल केंद्रीय मंत्रियों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी बीच एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कल शाम अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। प्रदेश की बची हुई सीटों के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा भाजपा घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति, चुनाव समिति की बैठक

Read More
AccidentBig news

त्योहार के दिन भीषण सड़क हादसा : हाईवे पर कंटेनर में जा घुसी स्कॉर्पियो… एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत…

इम्पैक्ट डेस्क. रोहतास में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थानाक्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर बुधवार अहले सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके

Read More
Big news

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र : अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का किया अनुरोध…

इम्पैक्ट डेस्क श्री बघेल ने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु एनएमडीसी का मुख्यालय हैदराबाद से जगदलपुर स्थानान्तरित करने का भी किया आग्रह. मुख्यमंत्री ने कहा – अन्य पिछड़ा वर्गों के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय पर और विलम्ब न करते हुए आवश्यक पहल कर शीघ्र अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का कष्ट करें. रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अन्य पिछड़ा वर्गों हेतु पृथक से कोड निर्धारित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना करवाने का अनुरोध किया, साथ ही उन्होंने स्थानीय बेरोजगारों को

Read More
Big news

वाराणसी के अलावा इन दो सीटों से लड़ सकती हैं प्रियंका… राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस!…

इम्पैक्ट डेस्क. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी उनके लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क में जुटी है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की पहली प्राथमिकता वाराणसी है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दी जा सके। दूसरी तरफ राहुल गांधी के अमेठी तो सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है. अभी तक कांग्रेस के अंदरखाने में यह कयास लगाए जा रहे थे

Read More
Big news

ओडिशा में कैदियों के लिए नया प्लान : जेल में नहीं, शरीर पर GPS डिवाइस फिट करके आरोपी को घर पर ही किया जाएगा कैद… ओडिशा इसे लागू करता है तो बनेगा भारत का पहला देश…

इम्पैक्ट डेस्क. भुवनेश्वर. ओडिशा की जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। गैर-जघन्य आरोपों का सामना कर रहे विचाराधीन कैदियों को अब जेल में नहीं बल्कि घरों में ही कैद करके रखा जाएगा। इसके लिए नवीन पटनायक सरकार जीपीएस-सक्षम ट्रैकिंग उपकरणों का यूज करने जा रही है। कैदियों पर जीपीएस लगाकर उनकी निगरानी करने वाला ओडिशा पहला राज्य बन जाएगा। सरकार ने कहा कि ऐसा कदम उठाने के पीछे मकसद विचाराधीन कैदियों को नजरबंद करने की अनुमति देकर जेल की

Read More
Big news

चेस वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने वाले प्रज्ञानंद को मिलेगी ये गजब EV… आनंद महिंद्रा ने कर दिया ये बड़ा वादा!…

इम्पैक्ट डेस्क. शतरंज प्लेयर रमेश बाबू प्रज्ञानंद ने फीडर वर्ल्ड कप शतरंज टूर्नामेंट (FIDE World Cup Chess 2023) के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एक गलत चाल के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने भारत के चेस ग्रैंडमास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानंद को इस टूर्नामेंट में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रज्ञानंद एक ऐसे भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जो महज 10 साल की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर बन गए। इतनी कम उम्र में FIDE World Cup Chess 2023 के फाइनल में जगह बनाने वाले

Read More
Big news

नए चेहरों से जातीय गणित साधने की तैयारी : छत्तीसगढ़ फतह के लिए BJP ने बनाई ये रणनीति…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल से सत्ता से बाहर रहकर एक मजबूत लड़ाई के लिए प्रयास कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार अपनी रणनीति बदल दी है। भाजपा इस बार नए चेहरों के जरिये जातीय गणित बैठाने में जुटी है। भाजपा को उम्मीद है कि इस बार उसकी रणनीति जाति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को संतुलित करने, नए चेहरों को आगे बढ़ाने और बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव अभियान को केंद्रित करने की होगी। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने

Read More
error: Content is protected !!