Election

त्रिपुरा निकाय चुनाव में BJP का जलवा, 14 में से 8 सीटों पर कब्जा, 6 पर लीड…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। त्रिपुरा में नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव के कुल 222 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। हालांकि, अब तक की मतगणनना के अनुसार, त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव में भाजपा का जलवा दिख रहा है। भाजपा 14 में से आठ सीटें जीत चुकी है और बाकी 6 सीटों पर भी आगे चल रही है। दरअसल, राजनीतिक हिंसा के आरोपों के बीच त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। त्रिपुरा निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वह अगरतला नगर निगम और 19 शहरी निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत चुकी है। बाकी की 222 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी और इसके कुल 785 उम्मीदवार मैदान में थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!