AccidentBig newsNational News

बड़ी खबर : पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट : 7 लोगों की मौत, 12 घायल…

इंपैक्ट डेस्क.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से मंगलवार को सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए हैं। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं।

ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना ऊना जिले के बाथू औद्योगिक क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक मारे गए ज्यादातर लोग और घायल प्रवासी मजदूर हैं।

आपको बता दें कि हादसा जिस फैक्ट्री में हुआ है वह बाथू इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद है। ब्लास्ट के कारणों की फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान वह अपनी मां के साथ फैक्ट्री में ही थी।

धमाका इतना जबरदस्त था कि बगल की फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए। धमाका सुनने के बाद लोग दफ्तरों से बाहर निकले। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कई लोगों की स्थिति बेहद गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों का दल राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

error: Content is protected !!