District Dantewada

पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुआकोंडा मंडल की प्रथम कार्य समिति बैठक सम्पन्न…

Impact desk.
आम जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता गिनाए: मुड़ामी
2023 के विधानसभा चुनाव का निर्णायक वर्ग साबित होगा पिछड़ा वर्ग: खिरेंद्र ठाकुर


दन्तेवाड़ा के कुआकोंडा मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लछुराम सिन्हा के अध्यक्षता में कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक को मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष खिरेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर गांव गरीब और पिछड़ा वर्ग समाज के गरीब परिवारों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है, जिसका सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत है तो इस बात की हम लोगों तक पहुंच कर उन्हें इसकी जानकारी दें। मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बताया कि राष्ट्र में पिछड़ा वर्ग 65% और राज्य में 55% की आबादी वाला वर्ग है, जिसके आधार पर हम कह सकते हैं 2023 के विधान सभा चुनाव का निर्णायक वर्ग पिछड़ा वर्ग ही होगा।
मोर्चा जिलाध्यक्ष खिरेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भजपा सरकार ने पिछड़े वर्गों की पीड़ा को अनुभव किया और प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 6 अगस्त 2018 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का कार्य किया है। पिछड़ा वर्ग समाज के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही ओबीसी समाज से 27 सांसदों को केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने की दृष्टि से केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूलों में पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए 27% आरक्षण का प्रावधान किया है। वही मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दी गई है। इससे पिछड़ा वर्ग समाज बेहतर शिक्षा और समग्र विकास से जुड़ेगा।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दलाल मुड़ामी ने कांग्रेस सरकार के ऊपर आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल ट्रांसफर उद्योग बनकर रह गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इन दिनों केवल पैसे लेकर अधिकारी कर्मचारियों का यहां से वहां ट्रांसफर करने में लगी हुई है। कांग्रेस केन्द्र से लेकर जिले तक परिवारवाद से ऊपर नही उठ पा रही है केवल क्षेत्र में धमकी चमकी कर भय का वातावरण निर्मित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के आह्वान किया कि वे आम जनता के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता गिनाए केंद्र की सरकार देश के विकास के लिए संकल्पित है उस बात का पता लोगों को होना चाहिए।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य मोहर सिंह ठाकुर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आरक्षण के लिए सिर्फ ढिंढोरा पीटा है, केंद्र की सरकार ने तो लागू करके दिखा दिया है, छत्तीसगढ़ की सरकार से आम जनता निराश है, आने वाले समय में सबक सिखाएगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सशक्त बनाना है, इस दिशा में सभी को कार्य करना होगा। कहा कि अब तक केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन टीकाकरण अभियान चलाया है। मंडल में बैठक आयोजित करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनका दायित्व है कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राघवेंद्र गौतम ने कहा कि केंद्र की सरकार देश के विकास के लिए संकल्पित है, कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों तक राशन पहुंचाने का कार्य शुरू किया जिसे कांग्रेस बीच रास्ते में ही खा गई। माननीय प्रधान मंत्री ने आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लिए 10% आरक्षण देकर
यह साबित कर दिया है कि भाजपा हर गरीब के उत्थान के लिए अडिग खड़ा है।
बैठक का संचालन भजपा मंडल अध्यक्ष सोमड़ु राम द्वारा किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत सिंह चौहान, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतनेश सविता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती नंदलाल मुड़ामी, भाजपा कार्यसमिति सदस्य दिलीप असरानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री अनंत ठाकुर, श्रीमती सोनदई नाग, धनसिंह नाग, राजाराम ठाकुर, संतोष बघेल, कमल ठाकुर, कोसाराम, बोटी राम ठाकुर, हूंगा एवं अनिल श्रीवास्ताव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!