National News

आर्यन खान आज सुबह 10 बजे तक होंगे रिहा… जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

मुंबई ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद भी कागजात समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने की वजह से एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी। हालांकि, अब उम्मीद है कि अब से कुछ देर में आर्यन खान जेल से बाहर निकल जाएंगे। आज सुबह-सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया। अब उम्मीद की जा रही है कि जेल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब सुबह दस बजे तक आर्यन खान रिहा हो सकते हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई के ऑर्थर रोड जेल से आज सुबह करीब 10 बजे रिहा हो सकते हैं। 

आर्यन खान की आज जल्द ही मन्नत वापसी हो सकती है। ऑर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने आज सुबह 5.30 बजे जेल का बेल बॉक्स खोला। आर्यन खान के बेल की कॉपी कल इसके भीतर रखी गई थी। माना जा रहा है कि जेल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही आर्यन रिहा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!