viral news

अजब गजब : गर्मी से छुटकारा पाने पूरी कार पर लगाया गोबर का लेप… फिर अनोखे आइडिया ने ऐसा किया काम…

इम्पैक्ट डेस्क.

मानसून का अब तक पता नहीं है। उम्मीद थी कि 15 से 20 जून के करीब बारिश शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिसके चलते गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह की जुगाड़ कर रहे हैं। पुणे में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी पूरी कार पर गाय के गोबर के लेप की मोटी लेयर बना दी। उनका मानना है कि इस लेप को लगाने बाद कार के अंदर का तापमान काभी कम हो गया। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ने अपनी कार के ऊपर गोबर का लेप लगाया हो। बल्कि पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

मारुति ईको पर लगाया गोबर का लेप
गोबर के लेप वाली जिस कार के फोटो सामने आए हैं वो मारुति की ईको है। इस कार के चारों तरफ गोबर का लेप लगाया गया है। छत के ऊपर भी इस लेप को लगाया है। कार की दोनों विंडशील्ड, नंबर प्लेट, फ्रंट हेडलाइट, विंडो ग्लास और बैक लाइट पर गोबर का लेप नहीं लगाया गया। गोबर की मोटी लेयर के बाद कार का डिजाइन भी एकदम बदल गया। ये देखने में दूसरों से एकदम अलग हो गई। वैसे, गर्मी को रोकने के लिए बैक ग्लास पर सन वाइजर का भी इस्तेमाल किया गया।

7 डिग्री तक कम हो जाता है तापमान
3 साल पहले पुणे के ही डॉ. नवनाथ ने अपनी महिंद्रा एसयूवी पर गाय के गोबर का लेप लगा दिया था। उन्होंने ग्लॉस एरिया को छोड़कर पूरी कार बॉडी पर गोबर की तीन लेयर को लगाया था। उनका मानना था कि गाय गोबर को लगाए जाने के बाद सूर्य की रोशनी सीधे गाड़ी की बॉडी पर नहीं पड़ती है। इससे कार के अंदर का तापमान 5 से 7 डिग्री तक कम रहता है। इसे पानी और कॉटन के कपड़े से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और इसका गाड़ी के पेंट पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं होता। डॉ. नवनाथ मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टर हैं।

अहमदाबाद में दिखी थी पहली गोबर लेप वाली कार
करीब 4 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद की सेजल शाह ने अपनी कार पर गोबर का लेप लगाया था। जिसके बाद वे काफी चर्चा में आ गई थीं। उनका कहना था कि इस लेप से कार की सतह गर्म नहीं होती है और उन्हें सफर के दौरान गर्मी से राहत मिलती है। पहले उन्होंने अपने घर की छत पर गाय के गोबर से यह प्रयोग किया था। यह प्रयोग काफी सफल रहा था। इसी के बाद उन्होंने इसे अपनी कार पर आजमाने की सोची। इसका नतीजा ये है कि बिना एसी के भी मेरी कार ठंडी रहती है।

error: Content is protected !!