Accident

नहाते समय डूबने लगे 3 बच्चे, जवान ने लगा दी जान की बाजी… चारों गंगा में समा गए…

इम्पैक्ट डेस्क.

प्रयागराज में फाफामऊ घाट पर स्नान के दौरान तीन बच्चे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए आरएएफ जवान ने अपनी जान की बाजी लगा दी। जवान समेत चार गंगा में समा गए। इस घटना से वहां कोहराम मच गया। गोताखोर और जल पुलिस की मदद से तीन शवों को निकाल लिया गया। चौथे शव की तलाश चल रही है। 

पुलिस ने बताया कि उमेश कुमार (45)पुत्र द्वारिका यादव निवासी लखीसराय, बिहार 101 आरएएफ कैंप शांतिपुराम में तैनात थे। वह परिवार के साथ यहीं रहते थे। बुधवार सुबह उमेश अपने बेटे विवेकराज( 11) और दीपशिखा (8)  और अपने साथी अभय सिंह के बेटे अभिनव (9) को लेकर फाफामऊ घाट पर नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान ही तीनों बच्चे वहां गंगा की तेज बहाव में आ गए।

उन्हें बचाने के चक्कर में जवान उमेश भी गंगा की लहरों  में समा गया। जल पुलिस और गोताखोर ने काफी मशक्कत के बाद )उमेश उसके बेटे अभिनव और विवेकराज का शव ढूंढ निकाला। जवान की बेटी दीपशिखा की तलाश में एसडीआरएफ को लगाया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!