सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 4 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 4 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 4 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 19 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 19 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 19 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 19 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 49 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 51 मिनट पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 1 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 2 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 2 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 2 घंटे पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 2 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी 2 घंटे पहले धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी
राष्ट्रीय

2025 तक देश के 25 हवाई अड्डों का होगा निजीकरण…

इंपेक्ट डेस्क.

देश में बढ़ते टीकाकरण और कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में तेज इजाफा हुआ है। हालांकि, कोविड-19 के नए संस्करण ओमिक्रॉन की दस्तक के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नए साल तक रोक दिया गया है। इस बीच बड़ी खबर ये आई है कि सालाना आधार पर देश में बढ़ती हवाई यात्रियों की संख्या के चलते और विमानन क्षेत्र को फायदे का सौदा बनाने के लिए सरकार ने नया मोनेटाइजेशन प्लान बनाया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके तहत आने वाले तीन सालों में 25 हवाई अड्डों का मौद्रिकरण होगा।

क्या है केंद्र सरकार की योजना
केंद्र सरकार की इस योजना की जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने साझा की है। उन्होंने कहा कि 25 हवाई अड्डों के मौद्रिकरण की योजना बनाई गई है। इनकी सूची तैयार करने के लिए देश के हवाई अड्डों का चयन उनके वार्षिक यातायात के रुझान को देखते हुए किया गया है। वीके सिंह ने कहा कि 0.4 मिलियन (चार लाख) से अधिक यात्रियों के वार्षिक यातायात वाले सभी हवाई अड्डों को निजीकरण के लिए चुना गया है।

इस सूची में ये हवाई अड्डे शामिल
राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा है कि संपत्ति मुद्रीकरण के लिए सरकार की योजनाओं के एक हिस्से के रूप में सरकार द्वारा चुने गए 25 हवाई अड्डे नागपुर, वाराणसी, देहरादून, त्रिची, इंदौर, चेन्नई, कालीकट, कोयंबटूर, भुवनेश्वर और पटना में स्थित हैं। इसके अलावा सरकार की योजना मदुरै, तिरुपति, रांची, जोधपुर, रायपुर, राजमुंदरी, वडोदरा, अमृतसर, सूरत, हुबली, इंफाल, अगरतला, उदयपुर, भोपाल और विजयवाड़ा में हवाई अड्डों के निजीकरण की भी है। 

सबसे पहले इनका होगा निजीकरण
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में कालीकट, कोयंबतूर, नागपुर, पटना, मदुरई, सूरत, रांची और जोधपुर हवाई अड्डे का निजीकरण किया जाएगा। इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 में चेन्नई, विजयवाड़ा, तिरुपति, वड़ोदरा, भोपाल और हुबली हवाई अड्डे का मौद्रिकरण किया जाएगा। इसके बाद 2025 तक इंफाल, अगरतला, उदयपुर, देहरादून और राजामुंद्री एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की गई है। 

133 हवाई अड्डे घाटे में चल रहे 
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश भर में मौजूद 136 में से 133 हवाई अड्डे ऐसे हैं जो कि घाटे में चल रहे हैं। वीके सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश के 136 हवाई अड्डों में से 133 को 2020-21 में कोरोना वायरस महामारी के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भारत में 136 हवाई अड्डों के लिए कमाई के आंकड़ों से पता चला है कि उन्होंने 2020-21 में सामूहिक रूप से 2,882.74 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जो कि 2019-20 में 80.18 करोड़ रुपये के नुकसान और 2018-19 में 465.91 करोड़ रुपये के नुकसान से काफी ज्यादा है। 

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *