National News

डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने से 2 की मौत… 10 गाड़ियां दबी, बचाव कार्य शुरू…

इंपेक्ट डेस्क.

भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। करीब 15-20 लोगों और 10 गाड़ियों के दबे होने की सूचना आ रही है वहीं सूत्रों के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो लोगों के घायल होने की सूचना है। 

बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है। कृषि मंत्री भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

कारणों का पता नहीं चल पाया 
खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई है। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

error: Content is protected !!