Madhya Pradesh

Madhya Pradesh

सहकार ग्लोबल रेत कंपनी नियमों को ताक में रखकर चला रहा अवैध कारोबार, आदेशों को दिखा रहा ठेंगा

शहडोल आज यह पहली बार नहीं की रेत बालू ठेका कंपनियों के द्वारा मध्य प्रदेश के समूचे जिलों में अपना आतंक फैला कर रखा गया रेत ठेका कंपनियों के द्वारा लगातार ओवरलोडिंग तो किया ही जाता है साथ ही यातायात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों को ताक में रखकर अपना तिजोरी भरने में लगे हुए हैं आम जनमानस के स्वास्थ्य और व्यवस्था को अनदेखा करते हुए अपने मनमानी पर उतारू है। शहडोल में सहकार ग्लोबल रेत ठेका कंपनी ने मचा रखा आतंक मध्य प्रदेश का एक बहुचर्चित जिला शहडोल जहां

Read More
Madhya Pradesh

कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर में समर कैंप का किया निरीक्षण, कमिश्नर ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने उमरिया जिले के  कन्या शिक्षा परिसर में समर कैंप का  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समर कैंप के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही वालीवाल तथा कबड्डी के खिलाड़ियों से मिलकर खिलाड़ियों तथा कोच से परिचय प्राप्त किया, उनकी उपलब्धियों की जानकारी ली एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा  उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपायुक्त ऊषा सिंह, सहायक आयुक्त अखिलेश पाण्डेय, मास्टर टेनर डा अभय पाण्डेय, डीपीसी सुशील मिश्रा, शाला के  प्राचार्य, शिक्षक उपस्थित रहे। जिले में समर कैंप

Read More
Madhya Pradesh

प्रदेश के करीब 7 हजार हाजियों की रवानगी मुंबई एयरपोर्ट से होगी, मुंबई से हाजियों की उड़ान का सिलसिला 26 मई से शुरू होगा

भोपाल प्रदेश से हाजियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से 159 हाजियों को लेकर फ्लाइट उड़ी है। मध्य प्रदेश हज कमेटी की ओर से पहली हज फ्लाइट के साथ दो खादिमुल हुज्जाज भी रवाना हुए हैं। जिसमें एक मंदसौर के मोहम्मद यूसुफ और एक मध्य प्रदेश हज कमेटी के कर्मचारी अबरार शामिल हैं। अकीदत के सफर हज के लिए प्रदेश के हाजियों की रुखसती शुरू हो गई है। रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई फ्लाइट करीब 159 हाजियों को लेकर उड़ी है। यह

Read More
Madhya Pradesh

संवर्ग बनने के लगभग ढाई वर्ष बाद भी अभी 52 में से मात्र 28 जिलों में ही स्थायी सीएमएचओ, बाकी 24 जिलों में प्रभारी

भोपाल राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में लोक स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन संवर्ग बनाकर सभी जिलों में स्थायी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) सहित अन्य प्रशासनिक पदों पर स्थायी अधिकारी पदस्थ करने की व्यवस्था की थी। संवर्ग बनने के लगभग ढाई वर्ष बाद भी अभी 52 में से मात्र 28 जिलों में ही स्थायी सीएमएचओ इस संवर्ग से पदस्थ किए जा सके हैं। बाकी 24 जिलों में प्रभारी हैं। सरकार ने लोक स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन संवर्ग से सीएमएचओ बनाने के लिए 18 वर्ष की सेवा सहित कई शर्तें रखी हैं।

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस बड़ी बैठक 22 और 23 मई को

भोपाल प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवा कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने में जुटने जा रहा है। डा. विक्रांत भूरिया के बाद मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बड़ी बैठक 22 और 23 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में होने जा रही है। इसमें प्रदेश भर के पदाधिकारियों, जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों को बुलाया गया है। इस दौरान मितेंद्र पदाधिकारियों से एक-एक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों से

Read More
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के लोकायुक्त की नियुक्ति के बाद अब उप लोकायुक्त के पद पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद नियुक्ति होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के लोकायुक्त की नियुक्ति के बाद अब उप लोकायुक्त के पद पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद नियुक्ति होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने उप लोकायुक्त सहित अन्य रिक्त पदों के संबंध में लोकायुक्त संगठन से जानकारी मांगी थी, जो संगठन की ओर से भेज दी गई है। विधानसभा चुनाव के बाद इस वर्ष मार्च में ही लोकायुक्त सत्येंद्र सिंह की नियुक्ति गई है। संगठन में अब उप लोकायुक्त का एक रिक्त पद भरा जाना है। इसके अलावा सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति

Read More
Madhya Pradesh

प्रदेश में भाजपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार 62 प्रतिशत से अधिक की उम्मीद

भोपाल प्रदेश में भाजपा को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत वोट मिले थे। पार्टी का दावा है कि इस बार वह 62 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त कर लेगी। भाजपा संगठन ने इस लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर पाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए हर बूथ पर 370 वोट अधिक करवाने का लक्ष्य दिया गया था। औसत मतदान कम होने के कारण कुछ हद तक लक्ष्य प्रभावित हुआ है लेकिन मध्य प्रदेश में पार्टी 66.87 प्रतिशत के औसत मतदान में

Read More
Madhya Pradesh

इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, हवाओं के साथ आ रही है नमी

भोपाल अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आने के कारण प्रदेश में कुछ शहरों में आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान बढ़ने के कारण भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज रविवार को भी बना रह सकता है। सोमवार से गर्मी के

Read More
Madhya Pradesh

मप्र में मानसून की एंट्री 15 से, भोपाल में 3 दिन बाद दिखाएगा असर

भोपाल  इस साल राज्य में मानसून समय पर आएगा। मप्र में मानसून आने की ऑफिशियल डेट 15 जून है, जबकि भोपाल में 18 जून है। पिछले साल, मानसून 24 जून को राज्य में आया था। माना जा रहा था कि मानसून जल्दी आ सकता है। मौसम विभाग भोपाल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इस साल मानसून एक दिन पहले ही आगे बढ़ रहा है, लेकिन मप्र में मानसून आने में अभी एक महीना बाकी है और मोटे तौर पर माना जा रहा है कि मानसून समय पर आएगा। इस

Read More
Madhya Pradesh

भोपाल स्थित सेंट्रल जेल के गेट पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या

भोपाल राजधानी भोपाल स्थित सेंट्रल जेल के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 1 बजे शव को परिजन ने लिंक रोड नंबर दो पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक सुरेन्द्र कुशवाहा भाजपा का कार्यकर्ता था और पंचशील नगर मंडल का उपाध्यक्ष भी था। गांधीनगर टीआई सुनील मेहर के मुताबिक हत्या के मामले में सतीश खरे जेल में बंद था। इस दौरान उसको एक महीने की पेरोल मिली

Read More
error: Content is protected !!