District Raipur

इस दीवाली गोबर के दीयों से जगमगाएगा अयोध्या का राम मंदिर… रायपुर गोठनो में तैयार हों रहे हैं दिये…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के गोठानों में गोबर से यूं तो कई चीजें बनाई जा रही हैं, लेकिन दीपावली पर्व को देखते हुए इन दिनों सबसे ज्यादा मांग है, यहां बनाए जाने वाले दीपों की। खास बात यह है कि रायपुर के गोठानों में तैयार होने वाले गोबर के दीपों से इस साल अध्योध्या का राममंदिर भी जगमगाएगा। अयोध्या राममंदिर सज्जा समिति से जुड़े सेवकराम सिंह ने एक लाख दीपों का आर्डर रायपुर की ‘एक पहल’ सेवा समिति को दिया है।

इसकी आपूर्ति दीपावली के एक सप्ताह पहले करनी है। इसे देखते हुए समिति द्वारा संचालित गोठानों में काम करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दीप बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने बताया गोठानों में गोबर से तीन प्रकार के दीप तैयार किए जा रहे हैं। डिजाइनर दीप, 12 दीपों वाली थाली और सादा दीप। अयोध्या के सेवकराम ने सादा दीप का आर्डर दिया है। इसकी कीमत दो रुपये प्रति दीप है।

उन्होंने बताया कि एक शिविर में सेवकराम से मुलाकात हुई थी। इसी दौरान हुई चर्चा में जब उन्हें पता चला कि रायपुर में गोबर से दीप बनाए जा रहे हैं, तो वे रोमांचित हो गए। कुछ दिनों बाद ही उन्होंने एक लाख दीप का आर्डर दे दिया। इस दौरान सेवकराम ने बताया कि वे दीपावली पर अयोध्या के राममंदिर में इन दीपों को प्रज्वलित कराएंगे। रितेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलावा आसपास के राज्यों से भी गोबर के दीप के आर्डर आ रहे हैं। समूह की महिलाएं इसे बनाने में लगातार जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!