congree

Madhya Pradesh

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए नवीन मरकाम हो सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन मरकाम का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस को महेश धुर्वे, चंपालाल कुर्चे और नवीन मरकाम के नाम भेजे थे। 20 जून को नवीन मरकाम नामांकन कर सकते हैं। बता दें कि नवीन हर्रई के छिंदी के रहने वाले हैं। वे जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी इस बीच भाजपा ने गुरुवार देर रात कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Read More