Bhojshala Survey

Madhya Pradesh

भोजशाला में एएसआइ सर्वे में मिली भगवान श्रीकृष्ण की डेढ़ फीट ऊंची प्रतिमा

 धार  मध्य के धार जिले में स्थित एतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सर्वे के तहत की गई खोदाई में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की डेढ़ फीट की प्रतिमा प्राप्त हुई। दो अन्य पुरावशेष भी मिले। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के पदाधिकारियों ने इन पर सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न अंकित होने का दावा किया है। गुरुवार को सर्वे के 91वें दिन एएसआइ ने भोजशाला के उत्तरी भाग में खोदाई कराई। यहीं तीन पुरावशेष मिले। इनमें भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा प्रमुख है। इसमें श्याम कृष्ण खड़े स्वरूप में हैं।

Read More