cricket

श्रीलंका और अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट में आमने-सामने, अफगानिस्तान पहली बार श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट खेल रहा

कोलंबो
श्रीलंका और अफगानिस्तान शुक्रवार से एकमात्र टेस्ट में आमने-सामने हैं। दोनों की कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भिड़ंत हो रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर अफगानिस्तन को पहले बैटिंग का न्योता दिया है। अफगानिस्तान पहली बार श्रीलंका के विरुद्ध टेस्ट खेल रहा है। वहीं, श्रीलंका ने एक इतिहास रच डाला है। श्रीलंका सभी फुल मेंबर टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन गई है। श्रीलंका से पहले ऐसा केवल बांग्लादेश ने किया।

अफगानिस्तान ने अपना पहला 2018 में खेला था। अफगानिस्तान की तब भारत से भिड़ंत हुई थी। अफगानिस्तान टीम फिलहाल अपना आठवां टेस्ट खेल रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ ने हाल ही में कहा, ''श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलना काफी सुखद है। श्रीलंका का टेस्ट क्रिकेट खेलने का एक समृद्ध इतिहास है। 2024 हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट से भरा हुआ है, क्योंकि हम साल के दौरान कई टेस्ट मैच खेलेंगे। हमारी सफेद गेंद लाइनअप की तरह हम अपनी लाल गेंद क्रिकेट को मजबूत करने और एक मजबूत टेस्ट टीम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

श्रीलंका वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले सेशन में 25 ओवर में 90 रन जोड़कर 2 विकेट गंवाए। लंच ब्रेक के समय कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 29 और रहमत शाह 48 बनाकर क्रीज पर थे। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान पहले ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनका खाता नहीं खुला। इब्राहिम को असिथ फर्नांडो ने अपने जाल में फंसाया। नूर अली जादरान ने 46 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली। उन्हें विश्व फर्नांडो ने 15वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया।

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान, कैस अहमद, निजात मसूद, मोहम्मद सलीम सफी, नवीद जादरान।

श्रीलंका की प्लेइंग-11: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), चमिका गुणसेकरा, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथ फर्नांडो।

 

error: Content is protected !!