गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 5 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 5 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 5 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 1 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 1 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 1 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 1 घंटे पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई 2 घंटे पहले शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट 2 घंटे पहले तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 2 घंटे पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 3 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 3 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 3 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 4 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 4 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
राजनीति

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नड्डा, राज्यसभा सांसदों को मैदान में उतारने की तैयारी में BJP

नई दिल्ली
लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियां अपना प्लान तैयार करने में जुटी हुई हैं। इंडिया गठबंधन के लिए फिलहाल सत्ता में बैठी बीजेपी को टक्कर देना आसान नहीं, लेकिन कहीं न कहीं बीजेपी भी चाहेगी कि वो जीत हासिल करने के लिए कहीं कोई गलती न कर बैठे। चुनाव से पहले बीजेपी ने 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार' नारा भी दिया है। हालांकि, इसे हासिल करने के लिए उन्हें मैदान में कई भरोसेमंद पुराने दिग्गजों को भी उतारना होगा जो राज्यसभा से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फतह करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राज्यसभा से जुड़े सभी बड़े दिग्गज लोकसभा चुनाव मैदान में नजर आएंगे।

नड्डा पहली बार चुनाव लड़ सकते हैं
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा के अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से ही चुनाव लड़ने की चर्चा है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने राज्यसभा में एक नेता को दो से ज्यादा कार्यकाल न देने की अपनी नीति पर चलते हुए नड्डा को इस बार लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। तीन बार विधायक और राज्यसभा में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहे नड्डा का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। वह 1993 में वह पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक बने।

1998 में उनको फिर जीत मिली और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। फिर 2012 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भी रहे। इसके बाद जनवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। नड्डा का जन्म पटना में 1960 में हुआ था। पटना विश्वविद्यालय से बीए के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से उन्होंने एलएलबी की है। दरअसल, इस बार पार्टी ने राज्यसभा में एक नेता को दो से अधिक कार्यकाल नहीं देने की नीति बनाई है। इसी नीति के तहत केंद्र सरकार में मंत्री रहते मुख्तार अब्बास नकवी को भी राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर नड्डा लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे तो इससे इस नीति के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।
 
राज्यसभा सांसदों को मैदान में उतारने की तैयारी में BJP
पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा के दिग्गजों के मैदान में उतरने से लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बन जाएगा। वह इसलिए कि वर्तमान मोदी सरकार में कई वरिष्ठ मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं। इन मंत्रियों के साथ कई वरिष्ठ नेताओं को पहले ही लोकसभा की अपनी पसंदीदा सीट बताने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। ज्यादातर मंत्रियों और सांसदों ने इससे पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है। कई मंत्रियों ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इनमें कई नामी मंत्री भी हैं। हालांकि नेतृत्व चाहता है कि नामी मंत्री अपने मूल राज्य से ही चुनाव लड़ें। खासतौर वहां जहां पकड़ थोड़ी कमजोर है।