गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 4 मिनट पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 53 मिनट पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 1 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 1 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 2 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 2 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 2 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 3 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 3 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 4 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 4 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 4 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 4 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 4 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 4 घंटे पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 7 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 15 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 15 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन,
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके

ढाका
बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के बुलाए गए 'लॉकडाउन' से ठीक पहले देशभर में भारी बवाल मच गया है. राजधानी ढाका में कई देसी बमों के धमाके हुए। 

पिछले दो दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों- सिलहट, राजशाही, बारीसाल और फरीदपुर में यूनुस के 'ग्रामीण बैंक' की कई शाखाओं में भी आगजनी की गई है. चटगांव के पांचलाइस इलाके में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। 

वहीं, अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं ने रातभर में ढाका स्थित अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला किया और आग लगा दी। 

कई जिलों में बम धमाके, कई नेताओं की मौत
देश के 64 प्रशासनिक जिलों में से 28 में दर्जनों देसी बम फटे हैं और कई गाड़ियों को फूंक दिया गया है. अब तक हुई हिंसा में ढाका में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं. पश्चिमी नराइल जिले में भी बीएनपी के मार्च पर अवामी लीग कार्यकर्ताओं के हमले में सत्तारूढ़ दल के दो स्थानीय नेता मारे गए. फरीदपुर और पिरोजपुर में एक बीएनपी नेता और एक परिवहन कर्मी की मौत हुई है। 

हसीना की वापसी के ऐलान से भड़की आग
अवामी लीग ने ये लॉकडाउन पिछले साल एक विशेष न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) के शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में गैर-मौजूदगी में दी गई मौत की सजा की बरसी पर बुलाया है. हसीना 5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन ('जुलाई विद्रोह') के बाद सत्ता से बेदखल होकर भारत में रह रही हैं। 

इस महीने की शुरुआत में हसीना ने मौत की सजा के बावजूद किसी भी कीमत पर दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया था. इसके बाद से ही तनाव बढ़ गया है. मंगलवार को उनके गृहनगर तुंगीपारा में करीब 30 संदिग्ध समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोगों ने पुलिस स्टेशन घेर लिया था, जिसके चलते पुलिस को थाना खाली करना पड़ा। 

बुधवार रात प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग को 'आतंकवादी संगठन' और 'पराजित फासीवादी ताकत' बताते हुए लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने की अपील की. मंगलवार रात संसद में रहमान ने कहा, 'आइए 2024 की भावना के साथ एक बार फिर एकजुट हों, जब हमने निरंकुश ताकतों को देश से बाहर खदेड़ा था और उनकी निर्णायक हार तय करें। '

'द डेली स्टार' के मुताबिक, उन्होंने सांसदों से सिर्फ सरकारी मशीनरी पर निर्भर न रहकर सड़कों पर उतरने को कहा है। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार
हालात को काबू करने के लिए हसीना के जन्मस्थान गोपालगंज सहित संवेदनशील जिलों में अर्धसैनिक बल 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' के हजारों जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में अकेले ढाका से 565 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हसीना कैबिनेट के पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। 

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने ऑडियो और वीडियो सबूतों के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

बता दें कि 2024 में हसीना सरकार गिरने के बाद यूनुस के कार्यकाल में अवामी लीग पर बैन लगा दिया गया था और संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के धानमंडी स्थित आवास और 1971 मुक्ति संग्राम के स्मारकों को तबाह कर दिया गया था. अब वही हिंसा एक नए रूप में पूरे देश को झुलसा रही है।