गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 1 मिनट पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 50 मिनट पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 1 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 1 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 2 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 2 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 2 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 2 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 3 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 4 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 4 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 4 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 4 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 4 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 4 घंटे पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 7 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 15 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 15 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन,
व्यापार

कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल

कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल

मुंबई 

भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है. कंपनी ने कार बाजार में अपना दमखम दिखा दिया है और अब बारी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की है. कंपनी भारत में अगले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करने वाली है. वैसे ये सारी बातें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। 

अब कंपनी ने बताया है कि वे तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च करेंगे. ये वियतनाम में आने वाले इवो (Evo), क्यो (Kyo) और काइनेट (Kinet) पर बेस्ड होंगे. बेस्ड होने से मतलब है कि भारत में आने वाले इन स्कूटर्स को कंपनी भारत के हिसाब से अपडेट करेगी. इनके फीचर्स और स्पेक्स को भारतीय बाजार के हिसाब से ट्यून किया जाएगा। 

रिपोर्ट्स की मानें, तो विनफास्ट इन स्कूटर्स की चेसिस और डिजाइन को मॉडिफाई करेगा. संभव है कि ये भारत में किसी दूसरे नाम से लॉन्च हों. वैसे इन तीनों ही स्कूटर्स में हब-माउंटेड मोटर मिलता है. इनमें अलग-अलग लेवल की परफॉर्मेंस मिलती है। 

कंपनी भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर इसकी चेसिस को अपडेट करेगी. भारत में लॉन्च होने पर इन स्कूटर्स में ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इन तीनों ही स्कूटर्स को कंपनी भारत में लोकली मैन्युफैक्चर करेगी. ये स्कूटर्स अगले साल लॉन्च होने वाले हैं। 

स्कूटर्स के फीचर्स और कीमत 
विनफास्ट इवो तीनों में सबसे सस्ता स्कूटर है. इसमें दो रिमूवेबल बैटरी मिलती हैं. इसमें 1.5kWh की बिल्ट-इन बैटरी के साथ 1.5kWh की एडिशनल बैटरी का ऑप्शन भी मिलता है. इसमें 2.45kW की पीक पावर वाली मोटर दी गई है. स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा की है. इसकी क्लेम्ड रेंज 165 किलोमीटर है। 

दूसरा स्कूटर क्यो (Kyo) है, जिसमें 3kW की पीक पावर वाला हब मोटर मिलता है. हालांकि, इसकी क्लेम्ड रेंज 160 किलोमीटर है. कंपनी का कहना है कि दोनों बैटरीज को 0 से 100 परसेंट तक चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट का वक्त लगता है. इसमें 14 इंच के फ्रंट और रियर टायर्स मिलते हैं। 

काइनेट इस रेंज में एक स्पोर्टी ऑप्शन है. इसमें 5.2kW की पीक पावर वाला मोटर मिलता है. इसकी क्लेम्ड रेंज 145 किलोमीटर है. ये स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आता है. इसे 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 6 सेकंड का वक्त लगता है. इन स्कूटर्स को बदलाव के साथ कंपनी भारत में लॉन्च करेगी। 

विनफास्ट इवो वियतनाम में 1.88 करोड़ वियतनामी डोंग (लगभग 68,349 रुपये) में आता है. वहीं विनफास्ट क्यो की कीमत 3 करोड़ वियतनामी डोंग (लगभग 1.09 लाख रुपये) और काइनेट की कीमत 4 करोड़ वियतनामी डोंग (लगभग 1.45 लाख रुपये) है. भारत में इनकी कीमत अलग हो सकती है।