बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 51 मिनट पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 52 मिनट पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 52 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 52 मिनट पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 52 मिनट पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 52 मिनट पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 52 मिनट पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 54 मिनट पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 54 मिनट पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 54 मिनट पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 54 मिनट पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 54 मिनट पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 54 मिनट पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 55 मिनट पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 1 घंटे पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. 1 घंटे पहले स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. 1 घंटे पहले धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? 1 घंटे पहले भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…. 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….
राजनीति

राहुल गांधी का बीजेपी के विकसित भारत विजन 2047 पर तंज, बोले- लक्ष्य 2070 और फिर 3000 में

राहुल गांधी का बीजेपी के विकसित भारत विजन 2047 पर तंज, बोले- लक्ष्य 2070 और फिर 3000 में

 नई दिल्ली

राहुल गांधी ने कहा है कि भारत के जीडीपी के आंकड़े भ्रामक है, मेरे नजरिये से ये एक खोखला आंकड़ा है. राहुल ने विकसित भारत के 2047 के टारगेट पर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले ये टारगेट 2020 था, फिर 2035 बन गया, अब ये 2047 है, फिर ये 2070 हो जाएगा और फिर 3000 बन जाएगा. राहुल ने ये बयान न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिया है। 

इससे पहले अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ही राहुल ने कहा कि भारत एक "आर्थिक आपदा" की कगार पर खड़ा है, जहां भारी बेरोजगारी है, मैन्युफैक्चरिंग बेस चरमरा गया है और शिक्षा प्रणाली में गहरी समस्याएं हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर देश इसी आर्थिक रास्ते पर चलता रहा, तो वह गंभीर मुसीबत में फंस सकता है। 

अब राहुल ने जीडेपी आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, "मुझे भी नहीं लगता कि GDP सबसे अच्छा आंकड़ा है; मुझे लगता है कि यह बहुत भ्रामक आंकड़ा है। 

उन्होंने कहा, "मेरे लिए, वैल्यू एडिशन, उत्पादन, विकेंद्रीकरण, भागीदारी की बुनियादी भावना और बुनियादी सामाजिक सम्मान- ये सब चीजें अहम हैं. इसलिए, मेरे नजरिए से यह एक खोखला आंकड़ा है। 

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार के 2047 के विकास लक्ष्य पर तंज कसा. उन्होंने  BJP के '2047 विकसित भारत' के विजन का मजाक उड़ाया और कहा, "मुझे यह पसंद नहीं है कि बस यूं ही हवा में कोई साल उछाल दिया जाए, जैसे कि 2047 या ऐसा ही कुछ. पहले 2020 था, फिर 2035 हो गया, फिर 2047 आ गया, फिर 2070 हो जाएगा, फिर ईस्वी 3000 … बस यही सिलसिला चलता रहता है। 

बता दें कि राहुल गांधी अभी अमेरिका के दौरे पर हैं. कोलंबिया यूनिवर्सिटी में उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति की डरावनी तस्वीर पेश की. राहुल ने कहा, "भारत का आर्थिक मॉडल लगभग एक दशक पहले ही नतीजे देना बंद कर चुका है." उन्होंने 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्ट-अप इंडिया' जैसी सरकारी पहलों की आलोचना करते हुए कहा कि ये देश की "टूटी हुई" आर्थिक रीढ़ को फिर से मजबूत करने में विफल रही हैं। 

उन्होंने कहा, "सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है. यही हकीकत है. कोई इसे नजरअंदाज कर सकता है, मीडिया भी इसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या है. भारत की शिक्षा व्यवस्था के साथ भी एक बहुत बड़ी समस्या है। 

मंगलवार सुबह न्यूयॉर्क पहुंचे गांधी विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।  

उन्होंने तर्क दिया कि छोटे और मध्यम व्यवसाय तथा कृषि, भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार पैदा करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि देश के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को फिर से खड़ा करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "अर्थव्यवस्था की रीढ़ छोटे और मध्यम व्यवसाय हैं – जो रोजगार पैदा करने का इंजन हैं – और कृषि. भारत में ये बुनियादी चीजें हैं और इनकी बहुत जरूरत है." उन्होंने आगे कहा कि "अर्थव्यवस्था की यह रीढ़ टूट चुकी है। 

गांधी ने कहा, "आप सर्विस सेक्टर के जरिए इतने सारे लोगों को रोजगार नहीं दे सकते. ऐसा संभव ही नहीं है. आप 1%, 2%, 3% या 5% लोगों को रोजगार दे सकते हैं, लेकिन सर्विस सेक्टर के जरिए आप हर किसी को एक बेहतर भविष्य नहीं दे सकते. और हमने तो मानो यह तय ही कर लिया है कि हमें मैन्युफैक्चरिंग की कोई जरूरत ही नहीं है। 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ी मेहनत से खड़ा किया गया आर्थिक ढांचा कमजोर हो गया है. उन्होंने इसे फिर से बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग बेस के बिना भारत का सफल विकास संभव नहीं है।