गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 4 मिनट पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 17 मिनट पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 34 मिनट पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 38 मिनट पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 49 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 49 मिनट पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 1 घंटे पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 1 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 2 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 2 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 3 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 3 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 3 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 3 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 4 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 5 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 5 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 5 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 5 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी
Chhattisgarh

धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

सीमावर्ती व दूरस्थ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी के निर्देश खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवम्बर से शुरू हो...

धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। सीमावर्ती व दूरस्थ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी के निर्देश

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवम्बर से शुरू हो चुकी है। इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने बुधवार को सीमावर्ती और दूरस्थ धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो और हर पात्र किसान का धान सहज एवं व्यवस्थित ढंग से खरीदा जाए।

’अवैध परिवहन रोकने जांच चौकियों पर कड़ी नजर’ संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि संभाग के सीमावर्ती उपार्जन केंद्रों में दूसरे राज्यों का धान न खप सके, इसके लिए राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से ठोस कार्रवाई करें। उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों में बनी जांच चौकियों (बैरियर) की नियमित जांच करें।

निरीक्षण के दौरान श्री दुग्गा ने ग्राम चकोता स्थित बैरियर पर रुककर पंजियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान वाड्रफनगर के एसडीएम तुलसीदास मरकाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

’वाड्रफनगर, बसंतपुर और नवगई केंद्रों का निरीक्षण’ कमिश्नर श्री दुग्गा ने बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति वाड्रफनगर एवं बसंतपुर तथा सूरजपुर जिले की बिहारपुर-चांदनी तहसील के धान उपार्जन केंद्र नवगई का निरीक्षण किया। समिति प्रबंधक ने जानकारी दी कि वाड्रफनगर केंद्र में 1,157 किसान पंजीकृत हैं और पिछले वर्ष लगभग 52 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। वहीं बसंतपुर केंद्र में 12 गांवों के किसान धान बेचने आते हैं।

’किसानों से सीधा संवाद व व्यवस्थाओं की समीक्षा’ निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने वाड्रफनगर केंद्र पहुंचे ग्राम पेण्डारी के किसान श्रीलाल कुशवाहा और ग्राम कोटराही के किसान श्री जुझनलाल व मोहरसाय पोर्ते से बातचीत की। बसंतपुर केंद्र में उन्होंने ग्राम जमई के किसान बाबूलाल और ग्राम बसंतपुर के अवधेश से आत्मीय संवाद कर उनकी उपज और केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया।

उन्होंने केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, पेयजल, बिजली और ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। यह भी उल्लेख किया गया कि राज्य शासन के निर्णय के अनुसार अब कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हाजर 839 रुपये की आदान सहायता राशि मिलेगी।

’बिचौलियों पर सख्ती और कार्रवाई की चेतावनी’ समिति प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को सख्त हिदायत देते हुए श्री दुग्गा ने कहा कि धान का उपार्जन पूरी पारदर्शिता के साथ केवल वास्तविक और पंजीकृत किसानों से ही किया जाए। कोचियों व बिचौलियों के जरिए धान खपाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी भी केंद्र में अनियमितता मिलती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खरीदी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाना है और इसमें लापरवाही या बिचौलियों की भूमिका किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।