इम्पेक्ट न्यूज। कोरिया। विश्वसनीय व्यक्ति का प्रावधान समाप्त, माता-पिता, संतान या पति-पत्नी को नामित करने की सुविधा जारी
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की पहचान का आधार प्रमाणीकरण अब बायोमेट्रिक तरीके से किया जाएगा। इसके लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन मान्य होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 16 नवंबर को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के तकनीकी निदेशक को पत्र जारी कर इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने किसान पंजीयन निर्देशों के बिंदु 5;कद्ध में शामिल "विश्वसनीय व्यक्ति" का प्रावधान समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही किसान और विश्वसनीय व्यक्ति की पहचान के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर प्रमाणीकरण करने की सामान्य व्यवस्था आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
किसान पहले की तरह अपने पुत्र, पुत्री, माता, पिता, पति या पत्नी को अपनी ओर से धान बेचने के लिए नामित कर सकेंगे। नामित सदस्य का आधार प्रमाणीकरण फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन से ही होगा। नामित सदस्य के माध्यम से धान बेचने की यह व्यवस्था आगामी आदेश तक जारी रहेगी।
विभाग ने विशेष परिस्थितियों में बुजुर्ग किसानों, दिव्यांग किसानों और गंभीर लाइलाज बीमारी से पीड़ित किसानों के लिए आधार ओटीपी से पहचान सत्यापन की सुविधा बरकरार रखी है।






