बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 4 मिनट पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 8 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 8 मिनट पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 10 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 14 मिनट पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 20 मिनट पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 39 मिनट पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 52 मिनट पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 1 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 1 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 1 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 2 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 2 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 2 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 3 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. 3 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? 3 घंटे पहले IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव
राजनीति

सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग

सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग

  मुंबई

सोनिया गांधी के किताब 'बिलॉन्गिंग' पर बैन की मांग की गई है. एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. शिवसेना नेताओं ने किताब पर बैन लगाने की मांग करते हुए किताब के पन्ने भी फाड़े हैं। 

शिवसेना ने पेज नंबर 201 और 447 को हटाने की भी मांग की है. 
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी सवाल किया है. उनका कहना है कि इस मामले पर उद्धव चुप क्यों हैं? संजय निरुपम का दावा है कि सोनिया गांधी के आत्मसंस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है। 

संजय निरुपम ने कहा, 'किताब में वीर सावरकर, मराठी अस्मिता का अनादर हुआ. लेकिन इसके बावजूद उद्धव ठाकरे ने किताब को स्वीकार करना चुना.' उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने वीर सावरकर का अपमान किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात उठी थी तब बालासाहेब ठाकरे ने मणिशंकर अय्यर के खिलाफ प्रदर्शन किया था. उन्होंने सवाल किया कि क्या उद्धव ठाकरे भी सोनिया गांधी के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी सवाल किया है. उनका कहना है कि इस मामले पर उद्धव चुप क्यों हैं? संजय निरुपम का दावा है कि सोनिया गांधी के आत्मसंस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है।  

शिंदे शिवसेना का सोनिया पर निशाना
शिवसेना नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 443 पेज पर भी सावरकर, आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ फेक नेरेटिव फैलाने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि इसी किताब को उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया। इससे पहले स्वातंत्र्य वीर सावरकर का अपमान करने पर मणिशंकर अय्यर की तस्वीर पर बालासाहेब ठाकरे ने चप्पल से मारा था। आज वहीं कांग्रेस सावरकर का अपमान कर रही है और उद्धव ठाकरे अब भी उनके साथ गठबंधन में है।

आज हमारा आपसे सवाल है कि क्या आप भी सोनिया गांधी की तस्वीर पर चप्पल मारने की हिम्मत है? क्या सोनिया जी से आप भी माफी मंगवायेंगे? ये वही कांग्रेस है जिसने कल बालासाहेब ठाकरे के काल स्मृति दिन पर किसी ने याद नहीं किया और उसी कांग्रेस के साथ आप प्रेम दिखा रहे हैं। ये जर्नी ऑफ लव है या जर्नी ऑफ लव जिहाद है? सोनिया जी गो बैक टू इटली। उनकी किताब ये प्यार का सफर नहीं नफरत का सफर है। सोनिया गांधी के मन में क्रांतिकारियों के लिए सतत नफरत रही है। हिंदुओं से तो नफरत रही है।

हाई-प्रोफाइल बुक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए दिग्गज नेता
सोनिया की हाई-प्रोफाइल बुक लॉन्च इवेंट में कांग्रेस और विपक्षी दलों (INDIA bloc) के कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (या अन्य गणमान्य), कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहली बार लेखिका बनीं सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें इस तरह की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सोचा था कि किताब पाठकों के बीच अपनी जगह बनाने में कुछ समय लेगी, लेकिन जिस तरह से लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया है, वह उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल है।

60 साल से हिंदुओं से नफरत: संजय निरुपम
संजय निरुपम ने सोनिया गांधी की किताब को प्यार का नहीं, नफरत का सफर बताया है. उन्होंने कहा, 'लगभग 60 साल से वो इस देश में हैं, लेकिन इन 60 सालों में उनके मन में हिंदुओं और देश के महान क्रांतिकारियों के लिए नफरत ही रही है। 

मुसलमानों को खुश करने के लिए सावरकर का अपमान: निरुपम
कांग्रेस छोड़कर आए निरुपम ने कहा, 'सोनिया जी 1984 तक देश की नागरिक नहीं बनी थीं, जबकि वो कई साल पहले इस देश में आ गई थीं. पहले कांग्रेस में वीर सावरकर को लेकर नफरत नहीं थी, लेकिन जब से सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाली, वो मुसलमानों को खुश करने के लिए वीर सावरकर जी का अपमान कर रही हैं। 

किताब का नाम Belonging of Jihad होना चाहिए: शिवसेना
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, 'सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 में जो लिखा है, वो बालासाहेब ठाकरे का अपमान है. महाराष्ट्र का अपमान है. इस किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है, लेकिन उद्धव ठाकरे ने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला. उलटे वो तो इस किताब को कांग्रेस के नेता से खुश हो कर ले रहे हैं. किताब का नाम Belonging of Love न होकर Belonging of Jihad होना चाहिए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस ने संसद भवन में वीर सावरकर की तस्वीर लगाने का विरोध किया था. उसे हटाने के लिए राष्ट्रपति को लेटर लिखा था। 

सावरकर के अपमान वाले पन्ने हटाए जाएं: शिवसेना 
संजय निरुपम ने कहा कि हम इस किताब के प्रकाशक से मांग करते हैं कि किताब के जिन दो पन्नों में वीर सावरकर का अपमान किया गया है, उसे हटाकर ही किताब को आगे बेचें. जब तक ये नहीं हो जाता, तब तक राज्य सरकार इस किताब पर बैन लगाए।