गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 1 मिनट पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 18 मिनट पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 22 मिनट पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 33 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 33 मिनट पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 45 मिनट पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 1 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 1 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 2 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 2 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 3 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 3 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 3 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 4 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 4 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 5 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 5 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 5 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 5 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा
Chhattisgarh

धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार शून्य रकबा एवं फसल संबंधी त्रुटियों के निराकरण के लिए प्रशासन ने तेज की कार्रवाई समिति और तहसीलदार स्तर पर सुधार की सुविधा उपलब्ध, किसानों से समय रहते त्रुटियों का...

धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार

इम्पेक्ट न्यूज। बालोद। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार शून्य रकबा एवं फसल संबंधी त्रुटियों के निराकरण के लिए प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

समिति और तहसीलदार स्तर पर सुधार की सुविधा उपलब्ध, किसानों से समय रहते त्रुटियों का निराकरण कराने की अपील बालोद, 19 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारु, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रकबा संबंधी त्रुटियों के त्वरित निराकरण की पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शून्य रकबा, रकबे में कमी और फसल संबंधी त्रुटियों को दूर करने की कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता से की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 1,58,572 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 5,743 किसानों का रकबा समिति मॉड्यूल में शून्य प्रदर्शित हो रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए 16 नवंबर से समिति स्तर पर रकबा सुधार का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे तक 2540 किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। शेष किसानों के रकबे में सुधार की कार्रवाई भी तेजी से जारी है।

इसी तरह जिन किसानों के पंजीकृत रकबे में कमी अथवा अन्य फसल दर्ज होने की समस्या सामने आ रही है, उनके लिए तहसीलदार मॉड्यूल में सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जिनका रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है अथवा पंजीकृत रकबे में कमी या अन्य फसल दर्ज है, वे अपने संबंधित धान खरीदी समिति या तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुधार अवश्य कराएं। इससे धान विक्रय के समय होने वाली संभावित परेशानियों से बचा जा सकेगा।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र किसान को सुविधा मिले और रकबा संबंधी तकनीकी एवं अभिलेखीय त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे। क्रमांक/1111/चन्द्रवंशी –00–