गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 1 मिनट पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 50 मिनट पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 1 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 1 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 2 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 2 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 2 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 2 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 3 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 4 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 4 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 4 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 4 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 4 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 4 घंटे पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 7 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 15 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 15 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन,
Chhattisgarh

एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा

विधायक रेणुका सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमाओं के लिए 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की जनजातीय वीरों का त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा,...

एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा

इम्पेक्ट न्यूज। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। विधायक रेणुका सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमाओं के लिए 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की जनजातीय वीरों का त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा, उनके योगदान को सदैव मिलेगा सम्मानरू रेणुका सिंह कर्मा नृत्य और लोकगीतों से सजी सांस्कृतिक संध्या, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं जनजातीय समाज के प्रमुखजनों का हुआ सम्मान एमसीबी/19 नवंबर 2026/

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा केल्हारी के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, लोककला, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास की मनमोहक झलक देखने को मिली। समारोह की मुख्य अतिथि भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह रहीं। उन्होंने जनजातीय देवगुड़ी में पूजा-अर्चना तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जनजातीय महापुरुषों की स्मृति में 45 लाख रुपये की घोषणा समारोह में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने जनजातीय महापुरुषों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कुल 45 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के किसी एक ग्राम में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना के लिए 15 लाख रुपये, भरतपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के लिए 15 लाख रुपये तथा खड़गवां क्षेत्र में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। जनजातीय वीरों का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत: रेणुका सिंह समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के महान जनजातीय क्रांतिकारियों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ स्वतंत्रता, संस्कृति और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय महापुरुषों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिले में तीन हजार से अधिक आवास तथा लगभग 730 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्यों से जनजातीय परिवारों को लाभ मिल रहा है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने समाज से अपनी भाषा, संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का आह्वान किया। जनजातीय परिवारों के विकास को प्राथमिकता अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार ने शासकीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित जनजातीय कल्याण की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को आवास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन तथा वन अधिकार पट्टा जैसी सुविधाओं से लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने पर जोर देते हुए केल्हारी में भगवान बिरसा मुंडा चौक स्थापित करने की मांग रखी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह तथा समाज प्रमुख परमेश्वर सिंह ने भी भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और उलगुलान आंदोलन को जनजातीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। लोकनृत्यों ने मोहा मन, हितग्राहियों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान समारोह में बूढ़ा देव कर्मा दल छिपछिपी, रामचरित मानस कर्मा दल बाला तथा स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल केल्हारी के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मांदर की थाप और पारंपरिक लोकगीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर जनजातीय हस्तशिल्प, पारंपरिक आभूषण, वेशभूषा और स्थानीय व्यंजनों की सराहना की। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रमुखजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बैगा पुजारी सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का सम्मान करने के साथ 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 10 सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा सात हितग्राहियों को सरसों बीज वितरित किए गए। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई कुसरो, माया प्रताप सिंह, श्रीमती श्याम बाई मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, एडीएम शशि शेखर मिश्रा, अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर सुनेहा खलखो एवं स्वप्निल वर्मा, जनपद सीईओ सुवैशाली सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुखजन, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक/90/लोकेश/महेन्द्र