गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील अभी-अभी कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र अभी-अभी निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द अभी-अभी दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश अभी-अभी कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक अभी-अभी धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को अभी-अभी जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन अभी-अभी सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित अभी-अभी स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 30 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 30 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 30 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 45 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 45 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 घंटे पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 घंटे पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 1 घंटे पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 1 घंटे पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर
राष्ट्रीय

पटना में छात्राओं ने शिक्षक पर लगाये गंभीर आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

पटना.

बिहार सरकार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक इन दिनों स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। स्कूल की व्यवस्था ख़राब होने पर शिक्षकों को डांट-फटकार भी लगाते हैं और अच्छी होने पर शिक्षकों की तारीफ भी करते हैं। इस बात को लेकर बिहार के अभिभावक के के पाठक के प्रशंसक बन गए हैं।

उनका मानना है कि केके पाठक की वजह से शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आ रही है। वहीं एक शिक्षक पर कुछ छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाये हैं। मामला पटना के बी.एन. कॉलेजिएट विद्यालय का है। घटना गुरूवार की शाम करीब सात बजे की है। बी.एन. कॉलेजिएट विद्यालय की सात छात्राएं और कुछ लड़के गांधी मैदान के समीप स्थित जिला नियंत्रण कक्ष आए। इन विद्यार्थियों ने विद्यालय के एक शिक्षक के विरूद्ध अश्लील हरकत एवं अशोभनीय हरकत करने की शिकायत की है। इन छात्र-छात्राओं ने जिला नियंत्रण कक्ष के दंडाधिकारी के समक्ष बयान देते हुए लिखित आवेदन दिया है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश
इस मामले को लेकर पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एक त्रि-सदस्यीय जाँच टीम का गठन किया। उन्होंने कहा कि बी.एन. कॉलेजिएट, कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स के छात्र छात्राओं ने ज्ञापन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बी.एन. कॉलेजिएट, कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स के शिक्षक राजेश कुमार पर स्कूल की छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। यह एक संवेदनशील मामला है। आरोपित शिक्षक के विरूद्ध लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। उन्होंने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।जाँच टीम में  वरीय उप समाहर्ता अभिलाषा शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस और शिक्षा विभाग की एक महिला अधिकारी (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीएम के आदेश के अनुसार जाँच टीम को 24 घंटे के अंदर जाँच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है। जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आरोपित शिक्षक के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।