गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील अभी-अभी कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र अभी-अभी निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द अभी-अभी दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश अभी-अभी कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक अभी-अभी धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को अभी-अभी जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन अभी-अभी सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित अभी-अभी स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 30 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 30 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 30 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 45 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 45 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 घंटे पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 घंटे पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 1 घंटे पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 1 घंटे पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर
राष्ट्रीय

गया में अपराधियों ने छात्र का किया अपहरण; मांगी 5 लाख रुपये की फिरौती

गया.

बिहार के गया जिले में अपराधियों ने 9वीं क्लास के एक छात्र का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने छात्र के पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही गया पुलिस ने महज आठ घंटे में अपह्वत छात्र समेत अपहरणकर्ताओं को झारखंड राज्य के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। अपहृत छात्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र (लाल इलाका) अंतर्गत इमामगंज प्रखंड के केंदुआ गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति का पुत्र हैप्पी (14) है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद गया पुलिस जांच में जुट गई। अपह्रत हैप्पी कुमार के पिता सुरेंद्र प्रजापति का कहना है कि गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। ट्यूशन का समय खत्म होने के घण्टों बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हो गई। सबसे पहले ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक से सम्पर्क किया गया। वहां शिक्षक ने बताया कि हैप्पी आज ट्यूशन पढ़ने के लिए आया ही नहीं है। इसके बाद हैप्पी के संबंध में उसके दोस्तों और फिर पूरे गांव में पूछताछ और खोजबीन शुरू हो  गई। लेकिन हैप्पी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

अपहरणकर्ताओं ने फोन कर मांगी पांच लाख की फिरौती
अपह्रत हैप्पी कुमार के पिता सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि काफी खोजने के बाद भी जब हैप्पी कहीं नहीं मिला तब मेरे मोबाइल पर एक कॉल आया। उस कॉल पर दूसरी तरफ हैप्पी था। उसने बताया कि हमारा अपहरण कर लिया गया है। अपहरण करने वाले 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। रुपये देने पर ही छोड़ने की बात कह रहे हैं। रुपये नहीं दिए जाने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि खोजबीन के दौरान हैप्पी की किताब और कॉपियां गांव के आहर के पास बरामद किया गया। उसके बाद सभी डर गये। घटना की सूचना इमामगंज थाना पुलिस को दी। साथ ही थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि हैप्पी 9 वीं का छात्र है और वह रानीगंज उच्च विद्यालय इमामगंज में पढ़ता है।