गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना अभी-अभी ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान अभी-अभी ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 16 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 16 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 16 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 1 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 1 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 2 घंटे पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई 2 घंटे पहले शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट 2 घंटे पहले तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 2 घंटे पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 3 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके
Chhattisgarh

ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान

ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और बेहतर...

ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान

इम्पेक्ट न्यूज। एमसीबी। ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और बेहतर सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार एमसीबी/19 नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ शासन की ऑनलाइन टोकन सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान होने के साथ महिला किसानों को भी इसका लाभ मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम मेन्ड्रा निवासी महिला किसान श्रीमती संतोषी अपनी 93.20 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा उपार्जन केंद्र पहुंचीं।

उन्होंने केंद्र में सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन की पहल की सराहना की। ऑनलाइन टोकन से मिली राहत, लंबी कतारों से छुटकारा महिला किसान संतोषी ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने के लिए अब बार-बार खरीदी केंद्र जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा से समय और श्रम की बचत हो रही है।

किसान निर्धारित तिथि पर अपनी उपज लेकर सीधे उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। कोड़ा उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट संतोषी ने बताया कि कोड़ा उपार्जन केंद्र में धान की तौल के लिए आवश्यक उपकरण, पर्याप्त बारदाने तथा किसानों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

खरीदी कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित होने के कारण उन्हें अपनी 93.20 क्विंटल धान की उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और धान विक्रय में काफी सहूलियत मिल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी से आर्थिक संबल महिला किसान संतोषी ने प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आगामी खेती-किसानी के कार्यों में भी आर्थिक सहायता मिलेगी। संतोषी ने ऑनलाइन टोकन सुविधा, कोड़ा उपार्जन केंद्र की बेहतर व्यवस्थाओं और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से महिला किसानों के लिए भी धान बेचना आसान हुआ है।

सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था और उपज का उचित मूल्य मिलने से किसानों में संतोष एवं उत्साह है। समाचार क्रमांक/93/लोकेश/