इम्पेक्ट न्यूज। बलरामपुर। धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। धान खरीदी के लिए नोडल समिति, जिला स्तरीय नोडल, फ्लाइंग स्क्वॉड और चेक पोस्ट सहित विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
आईसीसी अलर्ट, भौतिक सत्यापन, अवैध धान भंडारण और परिवहन पर निगरानी तथा शनिवार को होने वाले अनिवार्य भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अपरिहार्य परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताते हुए कलेक्टर के समक्ष आवेदन देना होगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही वे अवकाश पर जा सकेंगे।






