गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना अभी-अभी ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान अभी-अभी ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 16 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 16 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 16 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 1 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 1 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 2 घंटे पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई 2 घंटे पहले शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट 2 घंटे पहले तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 2 घंटे पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 3 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके
Chhattisgarh

ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद के चतुर्थ वर्ष बी.एससी. (कृषि) विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया।...

ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद के चतुर्थ वर्ष बी.एससी. (कृषि) विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे साहू भवन, खैरा में किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती योगेश्वरी साहू मुख्य अतिथि तथा उपसरपंच श्रीमती जमुना बाई यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने की। इस अवसर पर प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक सहित पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के कृषि विद्यार्थी लगभग दो माह तक ग्राम में रहकर किसानों के बीच प्रत्यक्ष रूप से कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे है। इसी बीच कृषि सूचना केंद्र की स्थापना किया गया।

इस दौरान वे ग्रामीण जीवन, खेती-किसानी की वास्तविक परिस्थितियों तथा कृषि की विभिन्न गतिविधियों जैसे फसल बुवाई, बीज उपचार, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल कटाई एवं उपरांत प्रबंधन आदि का व्यावहारिक ज्ञान किसानों के बीच जागरूकता फैला रहे है। साथ ही किसानों की समस्याओं, कृषि संसाधनों एवं ग्रामीण आवश्यकताओं का अध्ययन कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचा रहे हैं।

कृषि सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों एवं विद्यार्थियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा तथा किसानों को उन्नत फसल उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा कृषि उद्यमिता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक कृषि परिस्थितियों का अनुभव प्रदान करना तथा किसानों और कृषि विद्यार्थियों के बीच ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान स्थापित करना है।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने कृषि महाविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण कृषि विकास, किसान जागरूकता एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण कृषि विकास एवं किसानों के साथ मिलकर वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। क्रमांक-115/1380/पाराशर