इम्पेक्ट न्यूज। बलरामपुर। जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को
जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज ने जिला पंचायत परिसर के बगल में सेमली मोड़, ग्राम भनौरा में बनी 10 नई दुकानों की नीलामी के लिए सूचना जारी की है। नीलामी 11 दिसम्बर 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी। हर दुकान का आकार 3.90×4.20 वर्गमीटर है। प्रति दुकान ऑफसेट प्राइज 1,55,100 रुपये, मासिक किराया 2,200 रुपये और अमानत राशि 15,500 रुपये तय की गई है।
दुकानों में अनुसूचित जनजाति के लिए 6 (इनमें 1 दिव्यांगजन और 1 महिला के लिए), अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और अनारक्षित वर्ग के लिए 2 दुकानें रखी गई हैं। अमानत राशि केवल एफडीआर, बैंक ड्राफ्ट या टीडीआर के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नाम से 7 दिसम्बर तक कार्यालयीन समय में जमा की जा सकेगी। नकद राशि स्वीकार नहीं होगी, और हर दुकान के लिए अलग अमानत राशि जमा करनी होगी। नीलामी में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भाग ले सकेंगे।
दुकान 3 वर्ष के लिए किराये पर दी जाएगी और इनमें मांस, मछली व शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।






