गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 7 मिनट पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 30 मिनट पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 31 मिनट पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 3 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 11 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 11 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 11 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 11 घंटे पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 11 घंटे पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 11 घंटे पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 11 घंटे पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 11 घंटे पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 11 घंटे पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 11 घंटे पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 11 घंटे पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 11 घंटे पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 11 घंटे पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 11 घंटे पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 11 घंटे पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा….
राष्ट्रीय

टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना

टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना

 नई दिल्ली

सड़क पर गाड़ी दौड़ रही है, टोल प्लाजा आया और आपने बिना रुके टोल टैक्स चुका दिया. लेकिन अब टोल पार करते ही आपके मोबाइल पर एक ऐसा मैसेज आ सकता है, जो आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस से जुड़ा होगा. अगर आपके वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या आपने इंश्योरेंस नहीं कराया है, तो इसकी जानकारी आपको SMS के जरिए मिल जाएगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए एक नया सिस्टम शुरू किया है. फिलहाल इसका पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली के एक टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है. आने वाले समय में इसे देशभर के नेशनल हाईवे पर लागू करने की तैयारी है। 

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर बने मुंडका टोल प्लाजा पर इस सिस्टम का पायलट ट्रायल शुरू किया है. फिलहाल इस सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है, ताकि इसे पूरी तरह स्टेबल और बेहतर बनाया जा सके. इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को समय पर इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए जागरूक करना है। 

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

इस पूरे प्रोसेस में टोल प्लाजा और वाहन पोर्टल के बीच डेटा शेयर किया जाएगा. जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा, उसकी जानकारी नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के वाहन (Vahan) डेटाबेस को भेजी जाएगी. इसके बाद सिस्टम अपने आप वाहन के इंश्योरेंस की वैलिडिटी की जांच करेगा। 

अगर जांच में पता चलता है कि वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या उसका कोई वैलिड इंश्योरेंस नहीं है, तो वाहन मालिक के मोबाइल पर तुरंत SMS भेजा जाएगा. इस मैसेज में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, टोल प्लाजा पार करने का समय और इंश्योरेंस की एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी होगी. साथ ही वाहन मालिक को इंश्योरेंस रिन्यू कराने की सलाह भी दी जाएगी। 

रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, इस मैसेज के जरिए वाहन मालिकों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगने वाले जुर्माने से बचने के लिए समय पर इंश्योरेंस कराने की याद दिलाई जाएगी. यानी ये एक तरह का रिमाइंडर मैसेज नोटिफिकेशन का काम करेगा. ताकि ऐसे वाहन मालिक तत्काल अपने वाहन का इंयोरेंस करा सकें। 

कितना लगेगा जुर्माना
भारत में थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सड़क पर चलते हैं, जिनका इंश्योरेंस वैलिड नहीं होता है. सड़क हादसे की स्थिति में ऐसे वाहन पीड़ितों के लिए मुआवजा पाने की मुश्किल बढ़ा सकते हैं. इसी समस्या को देखते हुए NHAI का यह कदम अहम माना जा रहा है। 

मौजूदा नियमों के मुताबिक, बिना वैलिड इंश्योरेंस वाहन चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर वाहन मालिक को बेस इंश्योरेंस प्रीमियम का तीन गुना या 5,000 रुपये, दोनों में से जो भी ज्यादा हो, जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं, दूसरी बार नियम का उल्लंघन करने पर बेस प्रीमियम का पांच गुना या 10,000 रुपये, दोनों में से जो भी ज्यादा हो, जुर्माना लगाया जा सकता है। 

देशभर के हाईवे पर लागू हो सकता है सिस्टम
फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के दौर में है. शुरुआती टेस्ट के बाद सिस्टम को बेहतर बनाने और इसकी कमियों को दूर करने पर काम किया जाएगा. इसके सफल होने पर इसे देश के दूसरे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी लागू किया जा सकता है. इससे वाहन मालिकों को इंश्योरेंस की समयसीमा याद रखने में मदद मिलेगी और बिना वैलिड थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सड़क पर चलने वाले वाहनों की पहचान करना भी आसान हो सकता है।