गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल अभी-अभी एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना अभी-अभी परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख अभी-अभी बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 15 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 15 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 30 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 30 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 30 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 30 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 30 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 45 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 45 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 45 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल 48 मिनट पहले बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने 1 घंटे पहले सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 2 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार
Chhattisgarh

एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से आसान हुई धान बिक्री, शेष 3 क्विंटल धान पर भी मिलेगा बोनस; रबी फसल की तैयारी और बच्चों की पढ़ाई में करेंगे राशि का उपयोग धमतरी, 19 नवंबर 2026। खरीफ विपणन...

एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से आसान हुई धान बिक्री, शेष 3 क्विंटल धान पर भी मिलेगा बोनस; रबी फसल की तैयारी और बच्चों की पढ़ाई में करेंगे राशि का उपयोग

धमतरी, 19 नवंबर 2026।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए सुविधा और राहत का माध्यम बन रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सहजता मिल रही है। इसी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए शुभारंभ दिन ( 15 नवंबर) को ग्राम बोरीद खुर्द के किसान लखिराम साहू ने सोरम धान खरीदी केंद्र में एक ही दिन में अपना पूरा धान विक्रय किया।

लखिराम साहू कुल दो एकड़ कृषि भूमि में खेती करते हैं। इसमें एक एकड़ जमीन ग्राम बोरीद खुर्द और एक एकड़ ग्राम पुरुर में है। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से 18 क्विंटल धान का टोकन प्राप्त किया और आज अपनी पूरी उपज एकमुश्त बेच दी। वे बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करने में काफी आसानी हुई है। इससे खरीदी केंद्र पहुंचने और धान विक्रय की प्रक्रिया भी सुविधाजनक रही।

लखिराम साहू का परिवार संयुक्त रूप से रहता है, जिसमें पति-पत्नी, बेटा-बहू और उनके दो स्कूली बच्चे शामिल हैं। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे आगामी रबी फसल की तैयारी, घरेलू आवश्यकताओं और बच्चों की पढ़ाई पर करेंगे। उन्होंने विशेष खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस वर्ष उनकी उपज का कुल उत्पादन 21 क्विंटल हुआ है, लेकिन वर्तमान खरीदी व्यवस्था में 18 क्विंटल धान का ही विक्रय हुआ है। कृषि उन्नत योजना के तहत शेष 3 क्विंटल धान के लिए भी शासन की नई योजना के तहत बोनस राशि मिलने की जानकारी से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

वे बताते हैं कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उनके परिवार को मिल रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा मिली है। वहीं उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा उनके बेटे और बहू के नाम से भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है तथा बहू को भी महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त हो रही है।

लखिराम साहू के लिए धान विक्रय केवल फसल की बिक्री नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और अगली फसल की तैयारी का महत्वपूर्ण आधार है। ऑनलाइन टोकन, व्यवस्थित खरीदी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रही सहायता उनके परिवार के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद को मजबूत कर रही है। // पाराशर //