शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 मिनट पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 45 मिनट पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 46 मिनट पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 46 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 46 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 46 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 46 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 1 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 1 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 1 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 2 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 2 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 2 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 3 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 3 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 3 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 3 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
खेल

केरला ब्लास्टर्स एफसी और चेन्नइयन एफसी के बीच होगी श्रेष्ठता की जंग

चेन्नई
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 की दक्षिण भारतीय प्रतिद्वंद्विता चरम पर होगी, जब चेन्नइयन एफसी आज शाम अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स एफसी की मेजबानी करेगी।

मरीना मचान्स अंक तालिका में अपनी स्थिति बदलने को लेकर आतुर होंगे, क्योंकि वे इस समय 13 मैचों में 12 अंकों के साथ अंतिम से एक स्थान ऊपर हैं। लिहाजा, चेन्नइयन एफसी के लिए आने वाले नौ मैच बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे। इसी तरह, मिड सीजन ब्रेक के बाद फिर से शुरुआत करने के बाद से केरला ब्लास्टर्स एफसी ने भी लय गंवा दी है। इवान वुकोमानोविक की कोचिंग वाली टीम को ओडिशा एफसी और पंजाब एफसी के खिलाफ लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से चिंतित कोच्चि की टीम फिर से शीर्ष पर पहुंचने की इच्छुक होगी।

ब्लास्टर्स (26) लीग लीडर ओडिशा एफसी (31) से पांच अंक पीछे हैं, और जगरनॉट्स (15) की तुलना में उनके पास एक मैच अधिक है। हालिया हार के बावजूद, वे अपने और सर्जियो लोबेरा की टीम के बीच अंतर को पाट सकते हैं, और चेन्नइयन एफसी के खिलाफ मुकाबले से इस लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करेंगे।

चेन्नइयन एफसी के स्कॉटिश हेड कोच ओवेन कॉयल ने टीम के बड़ी तस्वीर पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते हुए गुरुवार को प्री मैच कांफ्रेंस में कहा, "यह एक ऐसा क्लब है जिसने पहले पांच वर्षों में शानदार सफलता देखी, लेकिन तब से, जिस सीजन (2019-20) में मैं आया था, हमने प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है। हमारे पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका है। प्रतिस्पर्धी होना और निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है, जिसके लिए हम यहां हैं।"

केरला ब्लास्टर्स एफसी के सर्बियाई हेड कोच इवान वुकोमानोविक ने अपने खिलाड़ियों से अधिक रक्षात्मक मजबूती दिखाने की मांग करते हुए कहा, "हमने सीजन के पहले भाग में साबित कर दिया कि हम क्लीन शीट रख सकते हैं, चाहे हम बैक-लाइन में विदेशियों के साथ खेलें या फिर उनके बिना। क्योंकि, जब हमारे खिलाड़ी निलंबित थे तब हम मैच जीत रहे थे। यह मुद्दा मानसिक और चारित्रिक प्रतिबद्धता का है कि हम जरूरत पड़ने पर डिफेंडिंग करने और टीम के लिए अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं।" आईएसएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 6-6 मुकाबले जीते हैं, जबकि 9 मैच ड्रा रहे हैं।