शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील अभी-अभी दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अभी-अभी बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 1 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 मिनट पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 मिनट पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 मिनट पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 45 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 51 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 59 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
Chhattisgarh

बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा

बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा -54 उपार्जन केंद्रों में तिरपाल-कैप कवर के इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर...

बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा

इम्पेक्ट न्यूज। बलरामपुर। बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा

-54 उपार्जन केंद्रों में तिरपाल-कैप कवर के इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर एसडीएम खुद कर रहे रात्रि निगरानी

-बारिश की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, धान की सुरक्षा, भंडारण और सीमा निगरानी के लिए कार्ययोजना पर अमल

-धान भीगने न पाए, बाहर से धान आने न पाए: बलरामपुर में प्रशासन की दोहरी मुस्तैदी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच जिला प्रशासन तीन मोर्चों पर एक साथ काम कर रहा है। पहला, बारिश से उपार्जित धान को सुरक्षित रखना। दूसरा, धान भण्डारण के लिए प्रबंधन। तीसरा, सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान की आवक रोकना। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर यह काम तय कार्ययोजना के तहत हो रहा है। राजस्व अमला, खाद्य और संबद्ध विभाग इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

बारिश की आशंका को देखते हुए जिले के सभी 54 उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, पन्नी और तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। धंधापुर, बरतीकला और रामचन्द्रपुर सहित अन्य केंद्रों में यह व्यवस्था संबंधित अधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं। तेज हवा में कवर न उड़ें, इसलिए धान के सभी स्टैक रस्सियों से मजबूती से बाँधे जा रहे हैं।

जमीन की नमी और बहते पानी से बचाव के लिए पर्याप्त डनेज रखने और फड़ के चारों ओर नालियों की सफाई कर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कहीं जलभराव न हो। कलेक्टर के निर्देश पर सभी केंद्र प्रभारी और समिति कर्मचारी 20 से 22 नवम्बर तक मुख्यालय में रहकर लगातार निगरानी रखेंगे। धान की स्टैकिंग और भौतिक सत्यापन के लिए भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

धान उपार्जन केंद्र के अलावा भी समीपस्थ स्थानों की चिन्हांकन कर धान भंडारण प्रबंधन को भी मजबूत किया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों के पास अतिरिक्त भंडारण स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व अमला और खरीदी केंद्र प्रभारी मिलकर यह काम लगातार कर रहे हैं। सामरी और डीपाडीहकला में धान भंडारण के लिए अतिरिक्त भूमि चिन्हित की जा चुकी है।

अन्य केंद्रों में भी धान भण्डारण प्रबंधन को मजबूत करने के लिए उपार्जन केंद्र के पास के क्षेत्रों में वैकल्पिक स्थलों का चयन किया जा रहा है। अन्य राज्यों से धान की अवैध आवक रोकने के लिए जिले में 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहाँ तैनात अधिकारी रात्रि गश्त कर रहे हैं। सभी एसडीएम भी रात में चेकपोस्ट पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

रामानुजगंज विकासखंड में चुनापाधर, महादेवपुर, त्रिशुली (भेडरू बुटर), त्रिशुली (हल्दी मोड़), बालचउरा, हुरुपायर, अनिरुधपुर, रामानुजगंज, चंद्रनगर और नगरा बाबा में चेकपोस्ट हैं। वाड्रफनगर विकासखंड में मुरकील, चपोता, केसाटी, गिरवानी और धनवार, कुसमी विकासखंड में कौरखा, पुदांग, अमटाही और करचा, तथा शंकरगढ़ विकासखंड में पौड़ीखुर्द, बादा और भुवनेश्वरपुर इत्यादि में चेकपोस्ट बनाए गए हैं।