शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील अभी-अभी दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अभी-अभी बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए अभी-अभी मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम अभी-अभी बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल अभी-अभी महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 45 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 51 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 59 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 1 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 1 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 1 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 2 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 2 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 2 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 2 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 2 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 2 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग
व्यापार

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

नगरी क्षेत्र में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 614 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने भंडारण स्थलों और...

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। नगरी क्षेत्र में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 614 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने भंडारण स्थलों और राइस मिलों की सघन जांच

रायपुर, 20 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने चार अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई करते हुए 614 कट्टा धान जब्त किया है। जब्त धान की कुल मात्रा 245.60 क्विंटल है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त जांच दल ने नगरी क्षेत्र के विभिन्न धान भंडारण स्थलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदामों में उपलब्ध धान की मात्रा, भंडारण संबंधी दस्तावेजों और अभिलेखों का मिलान किया गया। जांच में निर्धारित नियमों के अनुरूप दस्तावेज नहीं पाए जाने तथा भंडारण संबंधी अनियमितताएं सामने आने पर धान जब्ती की कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच दल ने बेलरगांव स्थित भानुराम साहू के गोदाम से 81 कट्टा अर्थात 32.40 क्विंटल धान जब्त किया। इसी प्रकार गट्टासिल्ली स्थित एसके फूड्स मिल के गोदाम से 233 कट्टा यानी 93.20 क्विंटल तथा सफीका धान कुटाई केंद्र के गोदाम से 140 कट्टा अर्थात 56 क्विंटल धान जब्त किया गया।वहीं गेदरा स्थित रजा राइस इंडस्ट्रीज के गोदाम से 160 कट्टा यानी 64 क्विंटल धान जब्त किया गया।

इस प्रकार चारों प्रतिष्ठानों से कुल 614 कट्टा धान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जब्त धान को विधिवत संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों की सुपुर्दगी में रखा गया है। कार्रवाई से संबंधित प्रतिष्ठानों में भानुराम साहू, आसिफ मेमन, जावेद मेमन एवं जमीला बानो के नाम शामिल हैं।

धान खरीदी में अनियमितताओं पर रोक लगाने सतत निगरानी

जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण, अनधिकृत परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। धान उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ राइस मिलों, गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अनधिकृत धान को समर्थन मूल्य की खरीदी व्यवस्था में खपाने की कोशिशों को रोकना तथा वास्तविक किसानों को शासन की योजना का लाभ सुनिश्चित करना है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त जांच दलों द्वारा आगे भी निरीक्षण और निगरानी का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनी रहे।

11110/जयंत /विष्णु