शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अभी-अभी बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता अभी-अभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 15 मिनट पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 15 मिनट पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 15 मिनट पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 15 मिनट पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 30 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 32 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 45 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 3 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
Chhattisgarh

बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी

रागी का 5205, कुटकी का 3350 और कोदो का 3200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित समर्थन मूल्य किसानों को 30 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन, कृषि विभाग ने की लघु धान्य फसलों की खेती अपनाने की...

बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। रागी का 5205, कुटकी का 3350 और कोदो का 3200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित समर्थन मूल्य

किसानों को 30 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन, कृषि विभाग ने की लघु धान्य फसलों की खेती अपनाने की अपील

बेमेतरा जिले के किसानों के लिए खरीफ वर्ष 2026 में खेती से आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब धान के साथ-साथ कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी लघु धान्य फसलों की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। बेमेतरा जिले में पहली बार इन फसलों का उपार्जन मार्कफेड के माध्यम से चयनित खरीदी केंद्रों पर किया जाएगा। इस पहल से लघु धान्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध होगी तथा उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया गया है। इसके अंतर्गत कोदो का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल, कुटकी का 3350 रुपये प्रति क्विंटल तथा रागी का 5205 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। साथ ही जिले में परंपरागत धान की खेती के अतिरिक्त अन्य फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

30 दिसंबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य

कृषि विभाग ने बताया कि कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना पंजीयन सुनिश्चित कर लें, ताकि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे पंजीयन संबंधी आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया के लिए अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें। समय पर पंजीयन कराने वाले पात्र किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित उपार्जन केंद्रों में अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।

फसल विविधीकरण से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कृषि विभाग ने किसानों को धान के साथ-साथ कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी लघु धान्य फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इन फसलों की खेती से किसानों को अपनी कृषि गतिविधियों में विविधता लाने और आय के अतिरिक्त अवसर विकसित करने में सहायता मिल सकती है। विशेष रूप से कम पानी की उपलब्धता वाले क्षेत्रों में उपयुक्त भूमि एवं मौसम की परिस्थितियों के अनुसार लघु धान्य फसलों की खेती एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकती है।

कोदो, कुटकी और रागी की खेती अपेक्षाकृत कम पानी में भी की जा सकती है। इन फसलों की कुछ किस्में प्रतिकूल मौसम और सीमित संसाधनों वाली परिस्थितियों के प्रति अधिक सहनशील होती हैं। ऐसे में इनकी खेती को बढ़ावा देना जल संरक्षण, टिकाऊ कृषि और फसल विविधीकरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पोषण से भरपूर हैं कोदो, कुटकी और रागी

लघु धान्य फसलें केवल किसानों की आय बढ़ाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि पोषण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। कोदो, कुटकी एवं रागी में आहार रेशा सहित अनेक उपयोगी पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेष रूप से रागी कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इन अनाजों को संतुलित आहार में शामिल करने से भोजन में पोषण संबंधी विविधता बढ़ाई जा सकती है।

वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण मोटे अनाजों और उनसे तैयार खाद्य पदार्थों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है। कोदो, कुटकी एवं रागी से विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और आधुनिक खाद्य उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में इन फसलों की खेती के विस्तार से स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिल सकता है।

किसानों को मिलेगा उपज बेचने का व्यवस्थित अवसर

जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से लघु धान्य फसलों की खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। चयनित उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी होने से किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए एक अतिरिक्त माध्यम उपलब्ध होगा। इससे लघु धान्य उत्पादन के प्रति किसानों का रुझान बढ़ने की संभावना है।

कृषि विभाग ने कहा है कि किसान अपनी भूमि की प्रकृति, सिंचाई सुविधाओं और स्थानीय कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोदो, कुटकी एवं रागी की खेती को अपनाएं। इन फसलों की खेती से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन तथा समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की जानकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और कृषि कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे लघु धान्य फसलों की खेती के अवसरों का लाभ उठाएं और 30 दिसंबर 2026 तक एकीकृत किसान पोर्टल में अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं। समर्थन मूल्य पर खरीदी की इस नई व्यवस्था से जिले में फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलने के साथ किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

11105 / दीपक