शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 11 मिनट पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 37 मिनट पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 42 मिनट पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 42 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 56 मिनट पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 56 मिनट पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 56 मिनट पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 56 मिनट पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 1 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 1 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 2 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 2 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 2 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 2 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 2 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 2 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 2 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 3 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 3 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया
खेल

उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा

उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा

नई दिल्ली
2018 के सैंडपेपरगेट कांड को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर घमासान मचा हुआ है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के खुलासे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फैनी डिविलियर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ख्वाजा को क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया.

विवाद तब फिर सुर्खियों में आया, जब कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने करीब 4,000 शब्दों का बयान जारी कर अपने पूर्व साथियों समेत टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को लेकर दावे किए. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 की घटना की जानकारी जुटाने के लिए स्वतंत्र मंच बनाने का फैसला किया है.

उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया था कि बॉल टेम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी. पूरी टीम को सामूहिक रूप से इस वाकये की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इस पर सवाल उठे कि उन्होंने घटना के आठ साल बाद यह बात क्यों कही. मैथ्यू हेडन और इयान हीली भी उनके सार्वजनिक बयान की आलोचना कर चुके हैं.

91.3 स्पोर्ट एफएम से बातचीत में फैनी डिविलियर्स ने कहा, 'मैं रिकॉर्ड पर कहना चाहता हूं कि ख्वाजा क्रिकेट में अब तक के सबसे बड़े गद्दार हैं, जिन्हें मैंने पिछले 40-50 वर्षों में देखा या जिनके बारे में पढ़ा है.'

फैनी डिविलियर्स ने आरोप लगाया कि ख्वाजा ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ विश्वास तोड़ा है. डिविलियर्स ने कहा कि बॉल टेम्परिंग की गलती पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन इस मुद्दे को दोबारा उठाने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचा है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बयान के बाद पैट कमिंस पर टेस्ट कप्तानी छोड़ने का दबाव बढ़ सकता है. द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में अपने कॉलम में जॉनसन ने लिखा कि उन्हें बैनक्रॉफ्ट का बयान विश्वसनीय लगा.

मिचेल जॉनसन के मुताबिक, कमिंस पहले भी इस मामले पर अपना पक्ष रख चुके हैं, लेकिन अब सार्वजनिक दबाव उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कमिंस इस विवाद के बीच अपनी कप्तानी और सार्वजनिक छवि बचा पाएंगे.

जॉनसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से केवल चर्चा का मंच बनाने के बजाय मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की. उनका कहना है कि प्रशंसकों को अब इस विवाद से जुड़े स्पष्ट जवाब मिलने चाहिए.