शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 17 मिनट पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 23 मिनट पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 36 मिनट पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 49 मिनट पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 1 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 2 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 2 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 3 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 3 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 3 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 3 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 3 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 5 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 14 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 14 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम
खेल

न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी

वेलिंगटन
भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। दोनों ने शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और फिर कीवी गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए। खास बात यह रही कि भारत को अपनी पहली बाउंड्री और खाता खोलने के लिए पांचवें ओवर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राहुल और जायसवाल की साझेदारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। यह पिछले 17 टेस्ट मैचों और 30 पारियों में भारत की पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी रही। इससे पहले नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट के दौरान इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने 201 रन की साझेदारी की थी।

न्यूजीलैंड में दोनों विदेशी ओपनर्स ने बनाया खास रिकॉर्ड
राहुल और जायसवाल ने एक और खास रिकॉर्ड बनाया। न्यूजीलैंड की धरती पर किसी टेस्ट पारी में लंबे समय बाद दोनों विदेशी ओपनर्स ने 50 से ज्यादा रन बनाए। इससे पहले साल 2016 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों समी असलम और अजहर अली ने हैमिल्टन टेस्ट में यह कारनामा किया था। समी असलम ने 91 और अजहर अली ने 58 रन बनाए थे। पाकिस्तान उस मुकाबले में 369 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। टीम ने बिना विकेट गंवाए 131 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 230 रन पर सिमट गई थी।

राहुल ने खास क्लब में बनाई जगह
केएल राहुल ने इस पारी के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में चारों SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई ओपनर्स के खास क्लब में शामिल हो गए। इस सूची में उनसे पहले सिर्फ पांच एशियाई बल्लेबाज शामिल थे। ये बल्लेबाज हैं पाकिस्तान के सईद अनवर, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, श्रीलंका के मार्वन अटापट्टू, पाकिस्तान के इमरान फरहत, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और अब भारत के केएल राहुल इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

भारत के लिए क्यों अहम रही यह साझेदारी?
न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में नई गेंद के सामने विकेट बचाकर बड़ी साझेदारी करना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। राहुल और जायसवाल ने शुरुआत में संयम दिखाया और बाद में कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। दोनों ने 130 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में काफी आगे कर दिया। अभी भी भारत के 9 विकेट शेष हैं और न्यूजीलैंड की बढ़त सिर्फ 209 रन रह गई है।