शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 13 मिनट पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 19 मिनट पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 27 मिनट पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 28 मिनट पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 43 मिनट पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 43 मिनट पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट 1 घंटे पहले एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का पहाड़ ढहा, 20 गांवों पर संकट उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा 1 घंटे पहले उस्मान ख्वाजा पर भड़के दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान, बोले- क्रिकेट में ऐसा गद्दार नहीं देखा बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी 1 घंटे पहले बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 1 घंटे पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 1 घंटे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 1 घंटे पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 1 घंटे पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 2 घंटे पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 2 घंटे पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 3 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 3 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 3 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान
मनोरंजन

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों उनके नाम का आधिकारिक एलान किया गया। तमाम लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया। जेम्स बॉन्ड के लिए एक्टर का नाम फाइनल होने के बाद से ही बॉन्ड गर्ल को लेकर अटकले लग रही हैं। इसे लेकर वैराइटी ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें उन एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं जिन्हें बॉन्ड गर्ल बनाया जा सकता है।

अमांडा सेफ्राइड के कमेंट ने शुरू की नई बहस
जेम्स बॉन्ड के लिए पैटिनसन के नाम का एलान होने के बाद यह इंटरनेट पर यह बहस चल रही है कि बॉन्ड गर्ल कौन हो सकती है? हॉलीवुड की चर्चित फ्रैंजाइजी में बॉन्ड गर्ल की एक संभावित शॉर्टलिस्ट भी सामने आई है। इसमें अमांडा सेफ्राइड का नाम नहीं है। इस पर अभिनेत्री ने चुटकी ली है। उन्होंने इस पर कमेंट कर पूछा, 'क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हैं'? उनकी इस टिप्पणी ने नेटिजंस का ध्यान खींचा है और अब उम्र को लेकर एक बहस शुरू हो गई है।

पैटिनसन और सेफ्राइड की उम्र बराबर
बता दें कि जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने के लिए चुने गए रॉबर्ट पैटिनसन की उम्र 40 वर्ष है। अमांडा सेफ्राइड भी 40 वर्ष की हैं। वैराइटी की संभावित बॉन्ड गर्ल की सूची में जब उनका नाम नहीं शामिल हुआ और उन्होंने इस पर सवाल किया तो कई सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पक्ष में आ गए हैं। लोग कह रहे हैं कि जब एक एक्टर 40 की उम्र में यह रोल कर सकता है तो एक उसी उम्र की अभिनेत्री बॉन्ड गर्ल क्यों नहीं बन सकती? कुछ यूजर्स ने कहा कि पैटिनसन से अमांडा सिर्फ छह महीने बड़ी हैं।

मेकर्स ने नहीं की कोई आधिकारिक घोषणा
बता दें कि वैराइटी ने 19 हीरोइनों की एक संभावित लिस्ट पब्लिश की, जो फिल्म में पैटिनसन के अपोजिट रोल कर सकती हैं। इस लिस्ट में जेंडाया, फ्लोरेंस पुघ, सिडनी स्वीनी, मार्गोट रॉबी, मार्गरेट क्वाली और अन्या टेलर-जॉय के नाम शामिल किए गए हैं। वैराइटी के इसी सोशल मीडिया पोस्ट पर सेफ्राइड ने कमेंट किया, जो अब वायरल हो रहा है।
पैटिनसन की को-स्टार कौन होगी, इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। न ही फिल्म के टाइटल, रिलीज डेट या इसके शूटिंग शेड्यूल को लेकर कोई जानकारी सामने आई है।

उम्र संबंधी भेदभाव पर पहले भी कस चुकी हैं तंज
फिलहाल तो अमांडा सेफ्राइड के कमेंट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ ने सेफ्राइड का सपोर्ट किया, वहीं कुछ ने बॉन्ड फिल्मों में उम्र और कास्टिंग को लेकर चल रही बहस पर अपने विचार रखे हैं।
बता दें कि सेफ्राइड इससे पहले भी हॉलीवुड में उम्र बढ़ने को लेकर मजाक कर चुकी हैं। जिमी फॉलन के शो में आने के दौरान उन्होंने फैंस के सुझावों पर बात की थी कि सबरीना कारपेंटर 'मम्मा मिया 3' में उनकी बेटी का रोल कर सकती हैं और मजाक में कहा कि वह अब बूढ़ी हो गई हैं।
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी सेफ्राइड ने यह भी बताया कि मां बनने के बाद उन्हें मिली भूमिकाओं पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब ज्यादातर मां के रोल के लिए ही चुना गया। उन्होंने हॉलीवुड को इस बदलाव का क्रेडिट दिया।